'अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना...' टीम इंडिया में वापसी की खबरों पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और 21 जनवरी 2022 के बाद उन्होंने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वहीं कुछ दिनों पहले रविचंद्रन अश्विन जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में भुवी की वापसी के पक्ष में हैं। हाल ही में टीम की वापसी की खबरों पर कुमार ने अपना बयान दिया है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुमार ने 121 वनडे मैचों में 35.11 की औसत से कुल 141 विकेट हासिल किए हैं

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट से दूर है। वहीं कुछ दिनों पहले रविचंद्रन अश्विन जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में भुवी की वापसी के पक्ष में हैं। वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में होगा। जहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में भुवनेश्वर जैसे अनुभवी गेंदबाज टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं हाल ही में टीम की वापसी की खबरों पर भुवनेश्वर कुमार ने अपना बयान दिया है।

वापसी पर भुवी ने क्या कहा

भुवनेश्वर कुमार से जब पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं? हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इस पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना क्यों करूंगा? बिल्कुल तैयार हूं।" उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं ठीक-ठीक नहीं कह सकता कि मैं कितना तैयार हूं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसीलिए मैं यहां UP T20 लीग में खेलने आया हूं। मैं यहां किसी दूसरी जगह जाने या किसी दूसरे लेवल पर पहुंचने के इरादे से नहीं आया हूं।" कुमार ने साफ किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट खेलने पर है।


UP T20 लीग का हैं हिस्सा

उन्होंने आगे कहा, "हम IPL यह जानते हुए खेलते हैं कि हमें टीम के लिए परफॉर्म करना है और मैच जीतने हैं, लेकिन मैं यहां UP T20 लीग में यह उम्मीद करके नहीं आया हूं कि मुझे कहीं और से चुना जाएगा या किसी ने कुछ कह दिया है।" कुमार उन आवाज़ों से प्रभावित नहीं हो रहे हैं, जो उन्हें टीम में वापस बुलाने की मांग कर रही हैं। वह फिलहाल बिना किसी दबाव के क्रिकेट खेलने का आनंद ले रहे हैं और खेल के प्रति अपने प्यार को ही सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

मेरा काम बस क्रिकेट खेलना है

उन्होंने कहा, “हर कोई जो कह रहा है वह उनकी राय है। मेरा काम बस क्रिकेट खेलना है। मैं यहां सिर्फ अच्छा करने या अगले लेवल पर जाने के मकसद से नहीं आया हूं और जैसा कि मैंने पहले कहा है, मुझे खेल से प्यार है और खेलना मेरा पैशन है, इसीलिए मैं खेलता हूं।” कुमार ने 121 वनडे मैचों में 35.11 की औसत से कुल 141 विकेट हासिल किए हैं।

कब खेले थे आखिरी मुकाबला

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और 21 जनवरी 2022 के बाद उन्होंने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन, अब उनके नाम की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा कि, भुवनेश्वर को टीम में वापसी का मौका मिल सकता है। उनकी गेंदबाजी का अनुभव और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा सफर टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब भारतीय टीम को अनुभवी तेज गेंदबाजों की जरूरत महसूस हो रही है।

VIDEO: 'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है...'; पाकिस्तानी बॉक्सर की रोचक कहानी सुन PM मोदी ने खूब लगाए ठहाके, वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।