भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने आज सगाई कर ली है। लखनऊ के एक होटल में हुए इस सगाई समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन सहित कई बड़े नेता शामिल है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। जब दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हॉल में पहुंचे, जहां सभी की नजरें उन पर टिक गईं थी। स्टेज पर जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई, तो वह इमोशनल हो गईं। रिंकू ने तुरंत उन्हें संभालते हुए नजर आए।
सगाई समारोह में रिंकू ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी थी तो वहीं प्रिया सरोज पिंक कलर के लंहगे में नजर आई। दोनों का लुक पूरी तरह से रॉयल लग रहा था। यह कार्यक्रम फुलकर्न हॉल में हुआ, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और रोशनियों से सजाया गया था। करीब 300 मेहमानों की मौजूदगी में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई जाने-माने लोग भी इस खुशी में शामिल हुए।
सगाई से पहले रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ बुलंदशहर के चौधेरा गांव में स्थित विचित्रा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए आर्शीवाद लिया। यह पल उनके और उनके परिवार के लिए बहुत खास रहा।
क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी है, वहीं आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। रिंकू सिंह भारतीय टीम के भविष्य के टी20 फिनिशर के रूप में भी देखे जा रहे हैं। वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और उन्होंने 2024 में मछलीशहर (जौनपुर) से लोकसभा चुनाव जीता था। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए उनकी शादी में राजनीति, क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस जगत से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।