Get App

कोहली की तरह संन्यास ले लो...बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ही साध रहे निशाना

Babar Azam and Rizwan : पीसीबी के फैसले से दुनियाभर में मचे हड़कंप के बाद, पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ देना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 10:21 PM
कोहली की तरह संन्यास ले लो...बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ही साध रहे निशाना
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ही साध रहे निशाना

Babar Azam and Rizwan : पाकिस्तान क्रिकेट का इस समय हाल बेहाल है। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से लगातार गिरता जा रहा है। एकतरफ पाकिस्तान को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ PCB ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप 2025 की टीम में बाबर और रिजवान को शामिल नहीं किया। पीसीबी के इस फैसले के बाद एक्स पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बाबर और रिजवान को  क्रिकेट छोड़ने की सलाह

पीसीबी के फैसले से दुनियाभर में मचे हड़कंप के बाद, पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। तनवीर अहमद के मुताबिक, अगर उनके लिए "सम्मान सबसे ज़्यादा मायने रखता है" तो दोनों खिलाड़ियों को विराट कोहली की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए।

पाकिस्तानी एक्स क्रिकेटर ही साध रहे निशाना

एशिया कप 2025 टीम से बाहर किए जाने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान पर सीधा निशाना साधा है। अपने यूट्यूब चैनल पर हफीज ने कहा कि दोनों को पाकिस्तान के "मुख्य खिलाड़ी" कहना गलत होगा। उन्होंने कहा, "बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान इस समय पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं। असली मुख्य खिलाड़ी वे होते हैं जो पाकिस्तान को मैच जिता सकें।"

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि पिछले डेढ़-दो सालों में सलमान अली आगा, सैम अयूब और हसन नवाज़ जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल रहे हैं और टीम को जीत दिला रहे हैं। हफीज ने सवाल उठाया, "हम इन खिलाड़ियों की बात क्यों नहीं कर रहे? ये ही मौजूदा समय के मैच विनर हैं।" हफीज का मानना है कि बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान अब पहले जैसे प्रदर्शन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, "बाबर और रिज़वान को टीम में अपनी जगह को लेकर गंभीर होना चाहिए। उन्हें पहले यह साबित करना होगा कि वे अच्छे खिलाड़ी हैं। मुख्य खिलाड़ी बाद में बनते हैं। पहले वे अच्छे थे, लेकिन अब नतीजे नहीं दे पा रहे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें