Get App

Video: गौतम गंभीर के इस जवाब ने कपिल शर्मा की बोलती कर दी बंद, कॉमेडी शो में सीरियस हुआ माहौल!

The Great Indian Kapil Show 3: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ी ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल नजर आएंगे। प्रोमो में कपिल और खिलाड़ियों की मजेदार बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 10:48 PM
Video: गौतम गंभीर के इस जवाब ने कपिल शर्मा की बोलती कर दी बंद, कॉमेडी शो में सीरियस हुआ माहौल!
इस एपिसोड में गौतम गंभीर ने मैदान पर अपनी सीरियस इमेज पर भी खुलकर बात की (Photo Credit: Social Media)

कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शो का आने वाला एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है। इस बार शो में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ी ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस एपिसोड में दर्शकों को क्रिकेट से जुड़ी मस्ती और हंसी का जबरदस्त तड़का मिलने वाला है। हाल ही शो का एक प्रोमो आया है, जो फैंस का काफी पसंद आया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा के साथ इन सभी की मजेदार बातचीत और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साईटेड है।

इस एपिसोड में गौतम गंभीर ने मैदान पर अपनी सीरियस इमेज पर भी खुलकर बात की। भारतीय टीम के कोच ने कहा, "लोग अक्सर कहते हैं कि मैं मैदान पर लड़ता हूं, लेकिन मैं किसके लिए लड़ता हूं? वो लड़ाई कभी अपने लिए नहीं होती, ये मेरे देश के लिए होती है।"

गंभीर ने कपिल को दिया मजेदार जवाब

इस शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है? क्या गौतम भाई सबके साथ हमेशा गंभीर रहते हैं?" वहीं कपिल के इस सवाल पर गौतम गंभीर ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "जैसे जब तुम्हारा शो अच्छा नहीं चलता होगा, तो तुम कैसे रिएक्ट करते हो?" इस पर कपिल ने कहा, "मतलब सारी बातें मुझ पर ही डालनी हैं?" इस पर ऋषभ पंत हंसते हुए बोले, "जब मैच में उतार-चढ़ाव आते हैं, तो हम सभी थोड़ा तनाव में आ जाते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं होती।" इनकी ये बाते सुनकर फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें