Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में दिखेंगी नई टीम इंडिया, गंभीर का ये मास्टर प्लान आया सामने!

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड टूर की सफलता के बाद अब गौतम गंभीर का पूरा ध्यान आने वाले टी20 इंटरनेशनल मैचों पर है। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान भी जल्दी ही किया जाएगा। टीम के सेलेक्शन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौतम गंभीर टी20 टीम को नया रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का पूरा ध्यान अब एशिया कर 2025 पर है। एशिया कप का टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। वहीं टीम इडिंया के मुख्य कोच गौतम गंभीर टी20 टीम को नया रूप देने की तैयारी कर रहे हैं। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान भी जल्दी ही किया जाएगा। टीम के सेलेक्शन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, "गौतम गंभीर टी20 टीम को नया रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम को अक्सर बदलते समय के साथ तालमेल न बिठा पाने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी है और माना जा रहा है कि गंभीर का मुख्य फोकस इसी कमजोरी को दूर करने पर रहेगा।"

टी20 टीम को नया रूप देना चाहते हैं गंभीर


रिपोर्ट के मुताबिक, "भारतीय क्रिकेट में यह चर्चा चल रही है कि गौतम गंभीर जल्द ही तीनों फॉर्मेट के लिए एक जैसी सोच और टीम संस्कृति बनाने के लिए एक जैसा नेतृत्व देना चाहेंगे। वह अपने विचारों को लेकर काफी साफ हैं और टी20 टीम को नया रूप देना चाहते हैं। भारत पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि वह टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में समय के साथ कदम मिलाकर नहीं चल पाया। गंभीर अब ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो खासतौर पर टी20 के लिए फिट हों और इसी से टीम की इस समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे।"

कोई एक नहीं होगा फिनिशर

रिपोर्ट के मुताबिक, अब ड्रेसिंग रूम में किसी एक तय फिनिशर की भूमिका नहीं होती। इसके बजाय, खिलाड़ियों को उनकी खेल शैली और कौशल के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "शिवम दुबे को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि अगर ओपनर अच्छी शुरुआत करते हैं, तो वे ऊपर आकर तेजी से रन बना सकते हैं। टीम में अब कोई तय फिनिशर नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को मैच की जरूरत और उनकी क्षमता के अनुसार भूमिका दी जाती है।"

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड टूर की सफलता के बाद अब गौतम गंभीर का पूरा ध्यान आने वाले टी20 इंटरनेशनल मैचों पर है। ये मुकाबले इसलिए भी खास हैं क्योंकि भारत में कुछ महीनों बाद टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है, जिसमें टीम को खिताब बचाने की चुनौती होगी।

Asia Cup 2025: जसप्रीत बुमराह एशिया कप खेलेंगे या नहीं? BCCI को दी ये बड़ी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।