Imad Wasim: पत्नी को धोखा दे रहा स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर! अफेयर पर इमाद वसीम की वाइफ बोली- 'चुप्पी को सहमति...'

Imad Wasim Wife News: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम पर अपनी पत्नी सानिया अशफाक को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। खबरों की मानें तो इमाद और उनकी पत्नी सानिया अशफाक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
Imad Wasim News: पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं

Imad Wasim Wife News: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं। वसीम पर अपनी पत्नी सानिया अशफाक को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। खबरों की मानें तो इमाद और उनकी पत्नी सानिया अशफाक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में पिता बने पूर्व क्रिकेटर पर बेवफाई का आरोप लगने के बाद वे अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं।

इस बीच, सानिया अशफाक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी मैसेज पोस्ट किया है। इससे क्रिकेटर को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला राजा से जोड़ने की अफवाहें चल रही हैं। सानिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "चुप्पी को सहमति या सबूतों का अभाव नहीं माना जाना चाहिए। मैं बस सोच-समझकर सही समय चुन रही हूं।" उनके इस बयान ने पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला राजा पहले ही इन अफवाहों का खंडन करते हुए इन्हें निराधार और भ्रामक बता चुकी हैं। पाकिस्तानी यूजर्स इमाद वसीम पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वकील नायला राजा के साथ होने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सानिया अशफाक ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने और इमाद वसीम के तीसरे बच्चे जायन के जन्म की घोषणा की थी।


उस पोस्ट में इमाद का कोई जिक्र नहीं था। सिर्फ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मैंने तुम्हें 9 महीने अकेले अपनी कोख में रखा। भगवान मुझे आगे के सफर के लिए और शक्ति दे, जायनइमाद हाल के दिनों में अलग-अलग वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें पीएसएल 2024 के फाइनल के दौरान की एक घटना भी शामिल है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए मैच खेलने के तुरंत बाद वसीम को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते देखा गया। हालांकि, उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इमाद वसीम और उनकी पत्नी सानिया अशफाक की शादी 2019 में हुई थी। हालांकि शादी के 5 साल बाद ही दोनों के बीच दरार की खबरें आ रही हैं।

इन दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि नायला ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है, लेकिन इमाद की चुप्पी ने चर्चाओं को और हवा दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट से राजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई भी दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by @sannia_ashfaq2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इमाद वसीम की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। उन्होंने अपना बायो भी बदल दिया है। पहले उन्होंने अपने बायो में खुद को 'इमाद वसीम की वाइफ' बताया था। लेकिन अब वो खुद को अयाना इमाद और रायन इमाद की मां बताती हैं।

ये भी पढ़ें- India Pakistan News: भारत के साथ बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान, शहबाज शरीफ बोले- सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Jul 24, 2025 9:25 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।