Get App

Video: सिराज के विकेट के साथ ही वायरल हो रहा 26 साल पुराना वीडियो, जब जवागल श्रीनाथ के साथ हुई थी ऐसी ही अनहोनी

Mohammed Siraj: शोएब बशीर की गेंद पर मोहम्मद सिराज के बोल्ड होते ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गई।मोहम्मद सिराज के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई टेस्ट से की है। जानें क्यों वायरल हो रहा ये वीडियो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 11:27 PM
Video: सिराज के विकेट के साथ ही वायरल हो रहा 26 साल पुराना वीडियो, जब जवागल श्रीनाथ के साथ हुई थी ऐसी ही अनहोनी
लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच में भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत को 193 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम के रवींद्र जडेजा ने टीम को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार गई। भारत की पूरी टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई। आखिरी में शोएब बशीर के मोहम्मद सिराज को बोल्ड करने के साथ ही भारतीय टीम की उम्मीदें खत्म हो गई और इंग्लैंड ने जीत अपने नाम कर ली। रवींद्र जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद रहें।

मोहम्मद सिराज के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई टेस्ट से की है। जब भारत को 12 रनों की जरूरत थी और जवागल श्रीनाथ इसी तरह आउट हुए थे।

क्यों ट्रेंड कर रहा 1999 का वीडियो

लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच से 1999 के भारत-पाकिस्तान टेस्ट की यादें ताजा कर दी। 1999 में चेन्नई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भारत पाकिस्तान से 12 रन से हार गया था। उस मैच में जैसे सचिन तेंदुलकर ने आखिरी तक संघर्ष किया था, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में भी आखिरी विकेट जवागल श्रीनाथ का गिरा था। जवागल श्रीनाथ भी क्लीन बोल्ड आउट हुए थे। खास बात ये है कि दोनों ही आखिरी विकेट तेज गेंदबाज का ही गिरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें