ENG vs IND 2nd Test: इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में जीत के करीब आकर भी टीम इंडिया को को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दोनों देशों के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना काफी जरुरी है क्योंकि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं भारतीय टीम संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ स्टेडियम का रिकॉर्ड भी।
