भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैड ने अबतक 4 विकेट खोकर 401 रन बना लिए है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थी। वहीं इस मैच में इंग्लैड के बल्लेबाज जो रूट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जो रूट ने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट अभी 103 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
