
Ravindra Jadeja and Ben Stokes Handshake Drama : मैनचेस्ट टेस्ट में भारत में इग्लैंड की टीम को एक ऐसा दर्द दिया है जिससे उन्हें उबरने में काफी समय लगेगा। मैच जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने का सपना देख रहे है इग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा। भारत के यंग ब्रिगेड ने मैच में हैरतअंगेज वापसी करते हुए इंग्लैंड को ड्रॉ पर मजबूर कर दिया। मैच के आखिरी दिन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शानदार शतकों के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच ड्रा पर खत्म किया। वहीं इस ड्रा से इंग्लैंड की टीम और उसके कप्तान बेन स्टोक्स काफी निराश और हताश दिखे। वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स का हैंडशेक कंट्रोवर्सी भी सामने आया है।
बेन स्टोक्स ने किया विलेन वाला काम!
बता दें कि चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम जब रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट करने में नाकाम रही तो कप्तान स्टोक्स ने इनके शतक छीनने के लिए ऐसी चाल चली। मैच के बाद स्टोक्स अपनी सफाई में यह कहते नजर आए कि 10 या थोड़े ज्यादा रन से फर्क ही क्या पड़ता है। बता दें कि बेन स्टोक्स ने मैच के पांचवें दिन जब खेल में एक घंटे का खेल बाकी था तब रवींद्र जडेजा की ओर ड्रॉ की पेशकश करते हुए हाथ मिलाने को बढ़ाया। बेन स्टोक्स हाथ मिलाकर मैच वहीं खत्म करना चाह रहे थे।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय बल्लेबाजों के पास जाकर मैच ड्रा करने का सुझाव लेकर आए। लेकिन जडेजा 89 और वाशिंगटन 80 रन पर नाबाद थे, इसलिए भारतीय टीम ने खेलने का फैसला किया और स्टोक्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
क्या कहता है क्रिकेट का नियम
टेस्ट क्रिकेट में "लास्ट ऑवर" से जुड़ा नियम 12.7.6 बताता है कि मैच के आखिरी घंटे में कम से कम 15 ओवर फेंकना अनिवार्य होता है। अगर खेल रोका जाए या नई पारी शुरू हो, तो हर पूरे 4 मिनट को 1 ओवर की गिनती में जोड़ा जाता है। अंतिम दिन, अगर दोनों टीमों के कप्तान (या उनकी जगह बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ी) मान लें कि अब किसी के जीतने की संभावना नहीं है, तो वे आखिरी घंटे की शुरुआत के समय या जब कम से कम 15 ओवर बचे हों, जो भी बाद में हो—तब मैच खत्म करने पर आपसी सहमति बना सकते हैं।
सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कमेंट्री के दौरान कहा, "इंग्लैंड के खिलाड़ी शतक की सराहना नहीं कर रहे हैं, बल्कि हाथ जोड़कर खड़े हैं। मैं कहूंगा कि भारतीय बल्लेबाज़ों को खेल जारी रखना चाहिए और टीम को पूरे 15 ओवर तक मैदान पर बनाए रखना चाहिए।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी को इंग्लैंड से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि जब उन्होंने पहली पारी में 669 रन बना लिए थे, तो उसे घोषित क्यों नहीं किया।
वाशिंगटन सुंदर ने जैसे ही अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल खत्म कर दिया। मैच रद्द होने के बाद स्काई स्पोर्ट्स के प्रसारण में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने भले ही हैरी ब्रूक की गेंदबाजी को मज़ाकिया बताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन अपने शतक को पूरा करने का पूरा अधिकार है।
बेन स्टोक्स ने कही ये बात
वहीं इस मामले में कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वे अपने तेज़ गेंदबाजों को चोट के खतरे में नहीं डालना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि असली मेहनत भारत ने की थी। वॉशी और जडेजा दोनों ने शानदार बल्लेबाज़ी की और मैच एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया था जहां सिर्फ एक ही नतीजा संभव था। एक और टेस्ट बाकी है, ऐसे में मैं अपने किसी तेज गेंदबाज को चोटिल होने का जोखिम नहीं देना चाहता था।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।