Get App

IND vs ENG: तीन खिलाड़ी बाहर...24 साल के अंशुल कंबोज का डेब्यू, जानें कौन है भारतीय क्रिकेट का ये नया चेहरा

IND vs ENG 4th test : आईपीएल में अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हैं। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में चेन्नई की इस टीम ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 11 अप्रैल, 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई में सीएसके के लिए अपना पहला मैच खेला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 4:00 PM
IND vs ENG: तीन खिलाड़ी बाहर...24 साल के अंशुल कंबोज का डेब्यू, जानें कौन है भारतीय क्रिकेट का ये नया चेहरा
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

IND vs ENG 4th test  : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये टेस्ट मैच टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड के लिए कोई परीक्षा से कम नहीं है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है, ऐसे में इस मैच में भारत की यंग ब्रिगेड में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। बता दें कि अंशुल को इस मुकाबले में आकाशदीप  की जगह मौका मिला है।

भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया में हुए 3 बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अंशुल कंबोज इस मैच से टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। वहीं करुण नायर टीम से बाहर हैं। उनकी जगह साई सुदर्शन को मिली है। भारतीय टीम में चोट के चलते बाहर हुए नीतीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया गया है।

कौन हैं अंशुल कंबोज

रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलने वाले अंशुल ने कमाल के गेंदबाज हैं। उन्होंने रणजी में ही केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर चर्चा में आए थे, अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इंडिया ए के लिए 6 से 9 जून, 2025 के बीच इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टन में खेला था। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए थे और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन भी बनाए थे। उस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था।

धोनी की टीम में रहे हैं शामिल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें