IND vs ENG: ओवल टेस्ट में शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, अब किया ये बड़ा कारनामा

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। गिल ने SENA देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी विदेशी कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ गिल ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 6:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से काफी रन बन रहे हैं

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच जारी है। लंदन के द ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं मैच के पहले दिन लंच तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए है। शुभमन गिल 15 रन और साईं सुदर्शन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से काफी रन बन रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। गिल ने SENA देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी विदेशी कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ गिल ने सुनिल गावस्कर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है।

गिल ने तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड


गिल SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में विदेशी कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे मैच में गिल को गैरी सोबर्स के 722 रनों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मात्र एक रन की जरूरत थी। अपनी पारी की छठी गेंद पर दो रन लेते ही गिल 737* ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गैरी सोबर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विंडीज कप्तान गैरी सोबर्स ने पांच मैचों में 722 रन बनाए थे।

SENA में खेली गई टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (विदेशी कप्तान द्वारा)

खिलाड़ी देश जगह साल मैच रन
शुभमन गिल भारत इंग्लैंड 2025 5 737*
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज इंग्लैंड 1966 5 722
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड 2003 5 714
वैली हैमंड इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका 1938-39  5 609
एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1985 6 597

शुभमन ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

शुभमन गिल भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 1978-79 की भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में सुनील गावस्कर ने कप्तान के रूप में छह मैचों में 732 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अबतक 737* रन बना लिए हैं। वहीं गिल अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 752 रन बनाए थे और वह उस समय इंग्लैंड के कप्तान थे।

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

कप्तान विरोधी टीम साल   मैच रन जगह
शुभमन गिल इंग्लैंड 2025 5 737* इंग्लैंड
सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज 1978-79 6 732 भारत
विराट कोहली इंग्लैंड 2016 5 655 भारत
विराट कोहली श्रीलंका 2017 3 610 भारत
विराट कोहली इंग्लैंड 2018 5 593 इंग्लैंड

IND vs ENG 5th Test: भारत के पास ओवल टेस्ट जीतने का शानदार मौका, कप्तान स्टोक्स और आर्चर इंग्लैंड टीम से बाहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।