IND vs ENG: लॉर्ड्स में अंपायर से भिड़े कप्तान गिल और सिराज, इस बात को लेकर बीच मैच में खफा हुए दोनों खिलाड़ी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच लंडन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मैदान पर गेंद की शेप को लेकर शुभमन गिल और अंपायरों के बीच काफी बहस हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 7:59 PM
गेंद बदलने को लेकर शुभमन गिल और अंपायर के बीच काफी देर तक बहस हुई (Photo: Social Media)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में जो रुट ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगाया। वहीं भारत के बुमराह ने अब तक इस मैच में कुल 5 विकेट चटका चुके हैं। वहीं मैच के दूसरे दिन फिल्ड पर काफी हंगामा देखने को मिला।मैदान पर शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का अंपायरों से गेंद को लेकर काफी बहस देखने को मिली। भारतीय टीम ड्यूक्स गेंद की शेप पर अंपायर से अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

क्या था पूरा मामला

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन 91वें ओवर के दौरान शुभमन गिल ने गेंद की शेप पर अंपायर से नाराजगी जाहिर की। भारत ने जब नई गेंद ली थी तो ये गेंद सिर्फ 10 ओवर पुरानी थी। इसके बावजूद गेंद की शेप बिगड़ गई थी। अंपायर ने 'रिंग टेस्ट' किया, जिसमें गेंद पास नहीं हो पाई। इससे साफ हो गया कि ये गेंद खराब हो गई है। इसके बाद फिर अंपायरों ने एक नई गेंद मंगवाई, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को नई गेंद पसंद नहीं आई। गेंद बदलने को लेकर शुभमन गिल और अंपायर के बीच काफी देर तक बहस हुई। गिल बार-बार गेंद को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे थे।


वहीं जब गिल और अंपायर के बीच बहस हो रही थी तो सिराज की आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। सिराज ने गेंद को देखकर कहा, "ये 10 ओवर पुरानी गेंद है? सच में?" भारतीय टीम के लगातार शिकायत के बाद अंपायर ने 99वें ओवर में गेंद फिर से बदलने का फैसला किया।

पहले भी जता चुके हैं आपत्ति

इस दौरे में भारतीय खिलाड़ियों ने ड्यूक्स गेंद को लेकर अपनी नाराजगी कई बार जता चुके हैं। एजबेस्टन टेस्ट जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "गेंदबाजों के लिए हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि पिच से ज्यादा दिक्कत गेंद की है, जो बहुत जल्दी खराब और नरम हो जाती है। समझ नहीं आता कि ये पिच का असर है या कुछ और, लेकिन ऐसी स्थिति में जब मदद न के बराबर हो, तो विकेट निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है।"

IND vs ENG: पंत को लेकर आई ये चिंता करने वाली खबर, क्या लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।