Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में 134 और 118 रन बनाए, जिससे वे टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। भले ही ये मैच भारतीय टीम हार गई लेकिन पंत की आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि, ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक नया अंदाज शुरू किया है।
माइकल वॉन ने की पंत की तारीफ
माइकल वॉन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "ऋषभ पंत के खेलने के अंदाज में भले ही पागलपन नजर आता हो, लेकिन उसमें गहराई से देखा जाए तो बहुत सारा साइंस छिपा है। जब पंत बल्लेबाजी करते हैं तो बेन स्टोक्स तक उनकी तारीफ करते हैं। मेरे लिए एडम गिलक्रिस्ट अब तक के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, लेकिन पंत ने भी एक नया ट्रेंड शुरू किया है।"
वॉन ने पंत के खेल की तुलना एमएस धोनी से करते हुए कहा, "धोनी सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार थे। ऐसे में यह सोचना लाजमी है कि पंत भी सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए ज्यादा फेंडली होंगे, लेकिन हैरानी की बात है कि उनका टेस्ट रिकॉर्ड वनडे और टी20 से कहीं ज्यादा बेहतर है।"
ऋषभ पंत अब तक के प्रदर्शन से खुद को भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट विकेटकीपरों बल्लेबाजों में शामिल कर चुके हैं। ऋषभ पंत ने 44 टेस्ट मैचों में 44.44 की औसत से 3200 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक भी शामिल हैं। भारत फिलहाल टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे है और अगला मुकाबला 2 जून से बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगा। वहीं भारत और इंग्लैड के बीच होने वाले दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।