Get App

Video: 'मैं भी खेल रहा भाई, अपने चौके के चक्कर में...', स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई पंत की बात, अब हो रही वायरल

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की टीम अभी खेल रही हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत स्टंप के पीछे मजेदार बात करते हुए सुने जा सकते हैं, जो स्टंप माइक ऑन होने की वजह से रिकॉर्ड हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 5:13 PM
Video: 'मैं भी खेल रहा भाई, अपने चौके के चक्कर में...', स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई पंत की बात, अब हो रही वायरल
इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैड के बीच आज तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय की पूरी टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं तीसरे दिन इंग्लैड की टीम 5 विकेट खोकर 276 रन बना ली है। वहीं इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत स्टंप के पीछे कुछ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, जो की स्टंप माइक ऑन होने की वजह से रिकॉर्ड हो गया है।

पंत का वीडियो हुआ वायरल

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए ऐसे ही एक वीडियो में पंत रवींद्र जडेजा की वाइड डिलीवरी पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने लेग साइड की ओर काफी बाहर गेंद फेंकी, शायद इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर बेन डकेट के बड़े शॉट की उम्मीद में। पंत को उस गेंद को पकड़ने के लिए दाईं ओर डाइव लगानी पड़ी। इस पर पंत ने मजाक में जडेजा से कहा, 'मैं भी खेल रहा हूं भाई, अपने चौके के चक्कर में मेरा चौका मत देना।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें