Shubman Gill: भारत और इंग्लैड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के नए कप्तान जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है। इंग्लैड में शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। गिल ने 129 गेंदों में 100 रन पूरे किए। शतक लगाने के साथ ही गिल ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और कई नए रिकॉर्ड बनाए है। एक ही टेस्ट में शतक और दोहरा शतक लगाने वाले वे दुनिया के सिर्फ नौवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर को मिली थी। यह गिल के टेस्ट करियर का कुल आठवां शतक है।
