IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के मैच में जमकर बरसेंगे पैसे, 10 सेकंड के मिलेंगे 16 लाख रुपए!

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच कुल 19 मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के ये हाई-वोल्टेज मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 3:11 PM
एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिकेट फैंस बेसब्री से टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप 2025 में सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मैच पर है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 14 सितंबर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस के साथ-साथ ब्रॉडकास्टर्स भी करते हैं। इस मैच में ब्रॉडकास्टर्स की तगड़ी कमाई होती है।

भारत में एशिया कप 2025 के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एशिया कप 2025 मैचों के लिए विज्ञापन की कीमत 10 सेकंड के स्लॉट पर 14 से 16 लाख रुपये तय की गई है।

कब होगा एशिया कप का आयोजन


एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच कुल 19 मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। भारत का एशिया कप 2025 में ग्रुप ए का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला जाएगा, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में होगा।

कितनी होगी एड की किमत

एशिया कप 2025 की आधिकारिक मीडिया राइट होल्डर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीवी पर 10 सेकंड का विज्ञापन देने की कीमत 16 लाख रुपये होगी।

टीवी पर एड पैकेज

  • को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सरशिप: ₹18 करोड़
  • एसोसिएट स्पॉन्सरशिप: ₹13 करोड़
  • स्पॉट-बाय पैकेज (सभी भारतीय और गैर-भारतीय मैच): ₹16 लाख प्रति 10 सेकंड, यानी कुल ₹4.48 करोड़

सोनी लिव पर डिजिटल डील

  • को-प्रेजेंटिंग और हाइलाइट्स पार्टनर: ₹30 करोड़ प्रत्येक
  • को-पावर्ड-बाय पैकेज: ₹18 करोड़
  • सभी डिजिटल एड का 30% भारतीय मैचों के लिए आरक्षित

फॉर्मेट के अनुसार एड दरें

  • प्री-रोल: ₹275 प्रति 10 सेकंड (भारतीय मैचों के लिए ₹500, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ₹750)
  • मिड-रोल: ₹225 (भारतीय मैचों के लिए ₹400, भारत-पाकिस्तान मैच)
  • कनेक्टेड टीवी विज्ञापन: ₹450 (भारत के मैचों के लिए ₹800, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ₹1,200)

कौन सी टीम किस ग्रुप में

इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान ग्रुप A में हैं, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप B में हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी। एशिया कप 2025 में एक सुपर फोर मैच 22 सितंबर को अबू धाबी में A2 और B1 टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि बाकी पांच सुपर फोर मैच और फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होंगे।

अब 'शॉर्ट रन' लेना पड़ेगा भारी, फील्डिंग टीम को मिलेगा बड़ा एडवांटेज, BCCI ने क्रिकेट नियमों में किए बड़े बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।