Get App

Rohit Sharma: इस बड़ी परीक्षा को पास करने उतरेंगे रोहित शर्मा, इस तारीख को पहुंचेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Rohit Sharma: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही वनडे में वापसी कर सकते हैं। इसके लिए वे बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ब्रोंको टेस्ट देकर अपनी फिटनेस साबित करेंगे। रोहित ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 7:15 PM
Rohit Sharma: इस बड़ी परीक्षा को पास करने उतरेंगे रोहित शर्मा, इस तारीख को पहुंचेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
रोहित शर्मा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित शर्मा वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस बेसब्री से रोहित के मैदान में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने वाले हैं। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को अब अपनी फिटनेस साबित करने के लिए ब्रोंको टेस्ट करवाना होगा।

रोहित शर्मा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला खेला था। अब वह अपनी फिटनेस और तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए इस टेस्ट से गुजरेंगे।

रोहित को देना होगा टेस्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, "रोहित शर्मा 13 सितंबर से फिटनेस टेस्ट के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे। रोहित दो-तीन दिन के लिए यहां पर रहेंगे। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सेंटर में प्रैक्टिस भी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए नए ब्रोंको टेस्ट समेत कई परीक्षणों से गुजरना होगा।"

रोहित शर्मा करेंगे प्रैक्टिस

सूत्र ने आगे कहा, "सीओई 11 से 15 सितंबर तक अपने मेन गाउंड (ए) पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल आयोजित कर रहा है, इसलिए रोहित फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और उसी सुविधा के एक अलग मैदान पर प्रैक्टिस लेंगे।" एक्सपीरिएंस सलामी बल्लेबाज लगभग तीन महीने के खेल से बाहर रहने के बाद अपनी कमजोरियों को सुधारने के लिए प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें