India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज लीड्स से हो गया है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले मैच ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है। नए कप्तान शुभमन गिल के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 359 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 57 रन पर नाबाद लौटे। दोनों 138 रन की नाबाद साझेदारी कर चुकी है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है।
