Get App

IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत के चार खिलाड़ियों के सामने इंग्लैंड का सरेंडर! कमाल का रहा चौथा टेस्ट

IND vs ENG: मैच के आखिरी दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को झटका लगा। केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने एक यादगार पारी खेली। वहीं दोनों विकेट के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया के हाथों से मैच निकल जाएगा पर सुंदर और जडेजा ने क्रीज पर खूंटा सा गाड़ लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:10 PM
IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत के चार खिलाड़ियों के सामने इंग्लैंड का सरेंडर! कमाल का रहा चौथा टेस्ट
मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवे दिन हैरतअंगेज वापसी करते हुए इंग्लैंड को ड्रॉ पर मजबूर कर दिया।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवे दिन हैरतअंगेज वापसी करते हुए इंग्लैंड को ड्रॉ पर मजबूर कर दिया। मैच के आखिरी दिन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शानदार शतकों के दम पर भारतीय टीम ने ये मैच ड्रा पर खत्म किया। बता दें कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर 311 रन की बढ़त ले ली थी और इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया का पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लगा की टीम इंडिया मैच के साथ सीरीज भी गंवा देगा पर भारत के यंग ब्रिगेड में कमाल ही कर दियाय़

टीम इंडिया ने मैच के आखिरी दिन में शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के साथ और केएल राहुल की यादगार पारी की बदौलत इतिहास रच दिया।

 सुंदर और जडेजा की यादगार पारी

मैच के आखिरी दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को झटका लगाकेएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गएआउट होने से पहले उन्होंने एक यादगार पारी खेलीवहीं दोनों विकेट के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया के हाथों से मैच निकल जाएगा पर सुंदर और जडेजा ने क्रीज पर खूंटा सा गाड़ लियासुंदर और जडेजा ने इन दो सेशन में कुल 334 गेंदों तक बैटिंग की और 203 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 425 रन तक पहुंचायादोनों ने आखिरी सेशन में अपने शतक पूरे किए जडेजा (107 नाबाद) ने अपना पांचवां और सुंदर (101 नाबाद) ने पहला टेस्ट शतक जमायावहीं इन दोनों शतकों के बाद दोनों टीम ड्रॉ के लिए राजी हो गईं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें