Karun Nair: करुण नायर की प्लेइंग 11 में नहीं होगी वापसी? गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

India vs England: इंग्लैड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर की भी वापसी हुई है। अब हर किसी के मन में ये सवाल है कि करुण नायर इंग्लैड के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल होंगे या नहीं। भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं कोच ने क्या कहा

अपडेटेड Jun 05, 2025 पर 10:42 PM
करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया

India vs England: भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैड का दौरा करना है, इस दौरे में भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैच खेलना हैं। इंग्लैड के खिलाफ टीम इंडिया के टेस्ट टीम में करुण नायर को 8 साल बाद टीम में जगह मिली है। वहीं अब सबके मन में ये सवाल है कि क्या करुण नायर भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में शामिल हो पाएंगे या नहीं? हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया। इसके बाद से ही इनके प्लेइंग 11 में शामिल होने के चर्चा तेज हो गई। वहीं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करुण नायर पर खुलकर बात की।

करुण नायर पर गौतम ने क्या कहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने करुण नायर की तारीफ करते हुए कहा कि, "करुण नायर का एक्सपीरिएंस टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। करुण इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं और फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए की ओर से दोहरा शतक भी लगाया है। ऐसे खिलाड़ी जो फॉर्म में हों और रन बना रहे हों, विदेशी दौरों में टीम के लिए बहुत अहम होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि करुण नायर इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।" बता दें करुण नायर साल 2017 से भारटीय टीम से बाहर थे।


डोमेस्टिक क्रिकेट में करें बेहरतरीन प्रदर्शन

गौतम गंभीर ने कहा कि, "हम किसी को सिर्फ एक या दो टेस्ट मैचों से नहीं आंकेंगे क्योंकि मुझे लगता है कि अगर किसी ने ढेर सारे रन बनाए हैं, तो मुझे लगता है कि उसे अच्छे मौके दिए जाएंगे ताकि वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सके। करुण नायर को टीम में जगह मिलने से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को एक अच्छा संदेश गया है। यह दिखाता है कि अगर आप घरेलू स्तर पर मेहनत करते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको मौका मिल सकता है।"

युवाओं को मिलेगा मौका

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने इसे घरेलू क्रिकेट के लिए एक पॉजिटिव संकेत बताया। यह सीरीज शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज होगी। गौतम गंभीर ने कहा कि, "इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका युवाओं के लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा खेल दिखाते रहेंगे, तो उनके लिए कभी भी रास्ते बंद नहीं होंगे।" गंभीर की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल से भारत की बैटिंग लाइन-अप को लेकर सवाल किया गया तो गिल ने कहा, "अभी हमारे पास समय है। हम लंदन में 10 दिन का कैंप करेंगे और इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेलेंगे। इसके बाद ही हम तय करेंगे कि कौन किस क्रम पर बल्लेबाजी करेगा।"

RCB Victory Parade: बेंगलुरु में अब नहीं होगी RCB की विक्ट्री परेड, ट्रैफिक जाम के डर से कैंसल हुआ इवेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।