Get App

IND vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड में इतिहास बदलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होगा पहला मुकाबला

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर इस सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी। वहीं, दोनों टीमों के लिए यह सीरीज WTC 2025-27 के फाइनल के लिहाज से काफी अहम है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:14 PM
IND vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड में इतिहास बदलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होगा पहला मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 और 5 वनडे सीरीज के बाद अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम टी20 और वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल को देखते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी मुकाबले को जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा ये मुकाबला

न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं

न्यूजीलैंड को अपने घर में खेलने का फायदा मिलेगा, इसलिए उसे इस सीरीज का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं, भारतीय टीम भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की कोशिश टेस्ट सीरीज अपने नाम करने की होगी। न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और टीम ने वहां बहुत कम सीरीज जीती हैं। ऐसे में इस बार जीत दर्ज करना भारत के लिए बड़ी कामयाबी होगी। इससे WTC फाइनल में पहुंचने की राह भी आसान हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें