India vs UAE Match Preview : एशिया कप में UAE से भिड़ेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI से लेकर पिच रिपोर्ट तक...यहां जानें सबकुछ

ASIA CUP 2025, India vs UAE Match Preview : टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगा। टीम इंडिया की चाहत पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात पर बड़ी जीत हासिल करना होगा। भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड अच्छा रहा है

अपडेटेड Sep 08, 2025 पर 4:46 PM
ASIA CUP 2025: टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगा।

ASIA CUP 2025 : टी20 क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है। रोमांच, एक्शन और ड्रामा ये सभी चीजें एक बार फिर क्रिकेट फैंस को एशिया कप में देखने को मिलेगी। मंगलवार यानी 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है। जून 2024 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से यह सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। भारत की मेजबानी में यूएई में होने जा रहे इस टी-20 टूर्नामेंट में पाकिस्तान - अफगानिस्तान सहित 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगा यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की चाहत पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात पर बड़ी जीत हासिल करना होगाभारत का एशिया कप में रिकॉर्ड अच्छा रहा हैटीम इंडिया के मैच से पहले आइए जानते हैं - यूएई के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, दोनों टीमों की कैसी होगी प्लेइंग इलेवन और पिच का हाल भी

सबसे पहले शुरुआत करते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर

बता दें कि भारत और यूएई के बीच अबतक एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैये मुकाबला भी 9 साल पहले खेला गया थाभारत और यूएई के बीच 2016 एशिया कप के दौरान एक T20 मुकाबला खेला गया था जिसमें भारतीय टीम 9 विकेट से विजेता रही थीवहीं यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 27 टी-20 मैच खेले हैंइनमें से टीम को 20 में जीत मिली है, जबकि 7 मैच गंवाए हैंअहम बात यह कि UAE ने सभी मैच मल्टीनेशन टूर्नामेंट में जीते हैं

आइए अब नजर डालते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर


  • सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर - टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह शामिल हो सकते हैं
  • अब बात करते हैं यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की संभावित प्लेइंग इलेवन पर - अरब अमीरात (UAE) की प्लेइंग इलेवन में मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, मतिउल्लाह खान, सगीर खान, आकिफ राजा, एथन डिसूजा शामिव हो सकते हैं

अब नजर डालते हैं वेदर रिपोर्ट पर

एशिया कप के दूसरे मैच यानी भारत और यूएई के मुकाबले में मौसम कोई खलल नहीं डालेगीमैच के दौरान यहां मौसम थोड़ा गर्म रह सकता है और तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैआसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश होने की संभावना नहीं हैह्यूमिडिटी करीब 65% तक रहेगी

कैसी रहेगी पिच

भारत और यूएई के बीच यह मैच Dubai International Stadium में पर ही खेला जाएगाइस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है, लेकिन स्पिनर्स यहां पर कभी भी मैच पलट सकते हैंजिसके चलते यहां T20 मैच में भी औसत स्कोर 144 रहने रही हैयहां तेज गेंदबाजों ने 64% विकेट लिए हैंइस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 40 हैवहीं पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 59 है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।