CSK vs DC Highlights : नहीं चला धोनी का बल्ला, चेन्नई को उसके घर पर दिल्ली ने दी मात - csk vs dc live cricket score ipl 2025 online match chennai super kings vs delhi capitals ms dhoni indian premier league scorecard update | Moneycontrol Hindi
Credit Cards

लाइव ब्लॉग

APRIL 05, 2025/ 7:25 PM

CSK vs DC Highlights : नहीं चला धोनी का बल्ला, चेन्नई को उसके घर पर दिल्ली ने दी मात

CSK vs DC Highlights : आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 184 रनों का टारगेट दिया। 184 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 158 रन ही बना सकी

Story continues below Advertisement

CSK vs DC Highlights : आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए.चिदंबरम यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के लिए दिल्ली ने अपने नाम किया है।

184 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बना सकी। विजय शंकर 69 और एमएस धोनी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे

आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया।
APRIL 05, 2025 7:14 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को उसके घर पर दिल्ली ने दी मात

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। ये मैच चेन्नई के घर में यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 25 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ दिल्ली ने आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रीक लगाई है तो वहीं चेन्नई की अपना घर में लगातार दूसरी हार है। चेन्नई की ओर से विजय शंकर ने सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली।

APRIL 05, 2025 7:09 PM IST

CSK vs DC Live score, IPL 2025 : चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों पर 40 रन

आखिरी 6 गेंदों पर 41 चेन्नई को जीत के लिए रनों की जरूरत है। क्रीज पर धोनी और विजय शंकर मौजूद हैं। धोनी 23 गेंदों 23 रन  और विजय शंकर 50 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 05, 2025 7:06 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए इतने रन

चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों पर पचास रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर धोनी और विजय शंकर मौजूद हैं।

APRIL 05, 2025 6:59 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: धोनी की काफी धीमी पारी

चेन्नई ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 118  रन बना लिए हैं। विजय शंकर और एमएस धोनी क्रीज पर हैं। धोनी 17 गेंदों पर 13 बनाकर तो विजय शंकर 46 पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत है।

APRIL 05, 2025 6:45 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को जीत के लिए पांच ओवर में चाहिए 78 रन

15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 78 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर विजय शंकर और धोनी मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 106/5 है।

APRIL 05, 2025 6:35 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: धोनी कर रहे बल्लेबाजी

पांचवा विकेट गिरने के बाद चेन्नई के लिए धोनी बैटिंग करने उतर गए हैं।  चेन्नई को जीत के लिए 45 गेंदों पर 101 रनों की जरुरत है। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 84/5 है।  फिलहाल क्रीज पर धोनी और विजय शंकर मौजूद हैं।

APRIL 05, 2025 6:29 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा पांचवा झटका

11वें ओवर में चेन्नई ने पांचवा विकेट गंवा दिया है। रवीन्द्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले  शिवम दुबे 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विपराज निगम ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। बता दें कि 11 ओवर में चेन्नई ने 75 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।

APRIL 05, 2025 6:22 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को आने लगी जीत की खुशबू, झटका चौथा विकेट

10वें ओवर में चेन्नई को चौथा झटका लगा है। इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल चेन्नई का स्कोर 65/4 है।

APRIL 05, 2025 6:11 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दबाव में चेन्नई की टीम

सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। चेन्नई ने धीमी शुरुआत की है। पावर प्ले में चेन्नई ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं। चेन्नई को जीत के लिए 12 ओवर में 133 रनों का जरूरत है।

APRIL 05, 2025 6:04 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई के गिरे तीन विकेट

6वें ओवर में चेन्नई को तीसरी झटका लगा है। रचिन-रितुराज के बाद डेविड कॉन्वे भी आउट हो गए हैं। इससे पहले तीसरे ओवर में चेन्नई ने दूसरा विकेट गंवाया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5 रन) को मिचेल स्टार्क ने आउट कराया। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 46/3 है।

APRIL 05, 2025 5:56 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई की खराब शुरुआत

चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 30 के पार पहुंच गया है। पावर प्ले में चेन्नई ने दो विकेट गंवा दिए हैं। चेन्नई ने रचिन रवीन्द्र और रितुरात गायकवाड़ का विकेट गंवा चुका है। फिलहाल क्रीज पर विजय शंकर और डेविड कॉन्वे मौजूद हैं।

APRIL 05, 2025 5:47 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: मुश्किल में चेन्नई की टीम

दूसरी पारी के तीसरे ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। मिशेल स्टार्क ने कप्तान रितुराज को वापस पवेलियन भेज दिया है। 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 20/2 है। इससे पहले रचिन रवीन्द्र को मुकेश कुमार ने आउट किया।

APRIL 05, 2025 5:41 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: रचिन लौटे पवेलियन

पारी की दूसरे ओवर में ही चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के सबसे धाकड़ बल्लेबाजी रचिन रवीन्द्र 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 15/1 है।

APRIL 05, 2025 5:34 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई ने की पारी की शुरुआत

184 रनों का पीछा करने ले लिए चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी मैदान में आ गई है। चेन्नई की ओर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए रचिन और कान्वे की जोड़ी उतरी है। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रनों पर पहुंच गया है।

APRIL 05, 2025 5:14 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई में राहुल का तूफान, CSK को मिला 184 रनों का टारगेट

आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 183 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल मे तूफानी पारी खेली है। केएल ने ताबड़तोड़ 77 रनों की पारी खेली। चेन्नई को इस मैच में जीत के लिए 184 रनों का टारगेट  मिला है। 20वें ओवर में दिल्ली को दो बड़ा झटके लगे।

APRIL 05, 2025 5:05 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: बड़े स्कोर की तरफ दिल्ली

चेन्नई में दिल्ली का तूफान आया है। 19 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 170 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर केएल राहुल मौजूद हैं। उन्होंने 75 रनों का ताबड़तोड़ पारी खेली है। फिलहाल दिल्ली का स्कोर 176/4  है।

APRIL 05, 2025 4:53 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे समीर रिजवी  आउट हो गए हैं। 16 ओवर के बाद दिल्ली के स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है। दिल्ली की ओर से केएल राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 05, 2025 4:43 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई में आया राहुल का तूफान

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 140 रनों पर पहुंच गया है।  दिल्ली की ओर से केएल राहुल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका साथ समीर रिजवी दे रहे हैं।  केएल राहुल, 39 गेंदों पर 63 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 05, 2025 4:38 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को विकेट की तलाश

13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 120 रनों के पार पहुंच गया है। क्रीज पर केएल राहुल 50 रन बनाकर तो समीर रिजवी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 126/3 है।

APRIL 05, 2025 4:33 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 100 के पार, राहुल ने जड़ा पचासा

12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। फिलहाल टीम का स्कोर 112/3 है।

APRIL 05, 2025 4:24 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा बड़ा झटका

दिल्ली के बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान अक्षर पटेल  आउट हो गए है। नूर अहमद ने  दिल्ली के कप्तान को क्लीन बोल्ड कर दिया। 11  ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 92 पहुंच गया है।

APRIL 05, 2025 4:13 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: अक्षर पटेल कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल मिलकर दिल्ली कैपिटल्स को संभालने में जुटे हैं। 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 76 पहुंच गया है। अक्षर पटेल ने 8 गेदों पर 18 रन बनाए हैं।

APRIL 05, 2025 4:04 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई को मिली दूसरी सफलता

पावर प्ले ने दिल्ली का स्कोर पाचस रन के पार पहुंचा है। अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं दिल्ली के स्कोर 6 ओवर बाद 54/ 2 है।

APRIL 05, 2025 3:57 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: पांच ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 40 के पार

पहले झटके के बाद दिल्ली ने मैच में वापसी की है। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 40 के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं। दिल्ली का स्कोर 43/1 है।

APRIL 05, 2025 3:52 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: केएल और पोरेल की जमी जोड़ी

चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 30 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल मौजूद हैं। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 32/1  है।

APRIL 05, 2025 3:47 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी

तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 24 रन पर पहुंच गया है। दिल्ली ने एक विकेट भी खोया है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।

APRIL 05, 2025 3:41 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल का तूफान

दूसरे ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 20 रन पर पहुंच गया है। पहले ओवर में विकेट गिरने के बाद आए अभिषेक पोरेल ने दूसरे ओवर में हाथ खोले। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है।

APRIL 05, 2025 3:36 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को झटका

दिल्ली को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के गेंदबाज खलील अहमद ने जे. फ्रेजर-मैकगर्क को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।  पहले ओवर में दिल्ली ने मात्र एक रन बनाए हैं।

APRIL 05, 2025 3:31 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: केएल राहुल कर रहे ओपनिंग

आईपीएल 2025 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। दिल्ली की ओर से पहले बल्लेबाजी करने केएल राहुल और जे. फ्रेजर-मैकगर्क उतरे हैं।

APRIL 05, 2025 3:21 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

डेवन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),  विजय शंकर , रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन , नूर अहमद, मुकेश चौधरी , खलील अहमद, मथीशा पथिराना

APRIL 05, 2025 3:11 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

जे. फ्रेजर-मैकगर्क, के.एल. राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), टी. स्टब्स, समीर रिज़वी, ईशांत शर्मा, विप्राज निगम, मिशेच स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

APRIL 05, 2025 3:02 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: अपने घर में पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई, दिल्ली ने जीता टॉस

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बस कुछ ही देर में होने वाला है । यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स  पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स  की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

APRIL 05, 2025 2:53 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली के खिलाफ धोनी करेंगे चेन्नई की कप्तानी!

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बस कुछ ही देर में होने वाला है । यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मैच से पहले बड़ी खबर सामेन आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इंजर्ड हैं और उनका लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध है. अगर ऋतुराज गायकवाड़ समय पर ठीक नहीं होते तो महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल सकते हैं।

APRIL 05, 2025 2:44 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई और दिल्ली के बीच 30 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो चेन्नई की टीम काफी आगे नजर आती है। 30 मैचों में से 19 बार CSK विनर रही है, जबकि 11 मैच में DC की जीत हुई है।

APRIL 05, 2025 2:38 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: कैसा होगा चेन्नई का मौसम

5 अप्रैल को चेन्नई में बादल छाए रहने की आशंका है। हांलाकि आज बारिश होने की उम्मीद कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अप्रैल को चेन्नई में तापमान अधिकतम 33°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

APRIL 05, 2025 2:30 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन में खेले 2 मैचों से दिल्ली कैपिटल्स एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं CSK 3 मैचों में 1 जीत और 2 में हार मिली है। चेन्नई, दिल्ली के इस विजयरथ को रोकना चाहेगी। वहीं पॉइंट्स टेबल की बात करे तो दिल्ली 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं CSK 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

APRIL 05, 2025 2:23 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: कैसी है चेन्नई की पिच

चेपॉक की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टी20 में यहां बल्लेबाजों के लिए भी कई बार मदद होती है। आईपीएल 2025 के यहां खेले गए पहले मैच को देखें तो यहां की विकेट सपाट था और आरसीबी ने करीब 200 का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है तो स्पिनर को मदद मिलने लगती है।

APRIL 05, 2025 2:04 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: DC की संभावित प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। वहीं आशुतोष शर्मा दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

APRIL 05, 2025 2:03 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन , एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, मथीशा पथिराना और खलील अहमद शामिल हो सकते हैं। जबकि शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

APRIL 05, 2025 2:02 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: DC की पूरी टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

APRIL 05, 2025 2:01 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: CSK की पूरी टीम

ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

APRIL 05, 2025 2:01 PM IST

CSK vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली-चेन्नई आमने-सामने

आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए.चिदंबरम मैदान यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा

...........

APRIL 05, 2025 2:00 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।