CSK vs SRH Highlights Score IPL 2025: अपने घर में चेन्नई का फ्लॉप शो, नहीं चला माही मैजिक...हैदराबाद ने 5 विकेट से हासिल की जीत - csk vs srh live cricket score ipl 2025 online match chennai super kings vs sunrisers hyderabad indian premier league scorecard update ms dhoni | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 25, 2025/ 11:29 PM

CSK vs SRH Highlights Score IPL 2025: अपने घर में चेन्नई का फ्लॉप शो, नहीं चला माही मैजिक...हैदराबाद ने 5 विकेट से हासिल की जीत

CSK vs SRH Highlights Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की टीम 154 रन पर ही ऑल आउट हो गई। चेन्नई ने हैदराबाद को 155 रनों का टारगेट दिया। हैदराबाद की टीम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

Story continues below Advertisement

CSK vs SRH Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। CSK और SRH के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम.ए.चिदंबरम मैदान यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबा

CSK vs SRH Highlights Score: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया
APRIL 25, 2025 11:24 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से दी मात

IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की टीम 154 रन पर ही ऑल आउट हो गई। चेन्नई ने हैदराबाद को 155 रनों का टारगेट दिया। हैदराबाद की टीम आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया।

APRIL 25, 2025 11:12 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: जीत के करीब हैदराबाद

हैदराबाद को जीत के लिए 12 गेंदों में 6 रनों की जरूरत है। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी 26 रन और कामिंदु मेंडिस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 11:07 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 13 रन दूर हैदराबाद

हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंदों में 13 रनों की जरूरत है। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी 22 रन और कामिंदु मेंडिस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 11:01 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: 16वें ओवर में आए 13 रन

16वें ओवर में नूर अहमद ने दो नो बॉल डाला, इस ओवर में कुल 13 रन आए। हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 10:55 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 41 रन दूर हैदराबाद

हैदराबाद को जीत के लिए 30 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 10:47 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को 14वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। नूर अहमद की गेंद पर अनिकेत वर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद को 37 गेंदों में 49 रनों की जरूरत है।

APRIL 25, 2025 10:43 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 61 रन दूर हैदराबाद

हैदराबाद को जीत के लिए 42 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 94 रन है। अनिकेत वर्मा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 10:38 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

12 ओवर में हैदराबाद को चौथा झटका लगा है। नूर अहमद की गेंद पर ईशान किशन कैच 34 गेदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन का कैच सैम करन ने लिया। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन है।

APRIL 25, 2025 10:33 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: हैदराबाद का स्कोर 80 के पार

11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। अनिकेत वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। अनिकेत वर्मा 15 रन और ईशान किशन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 10:28 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: अनिकेत-ईशान क्रीज पर

अनिकेत वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। अनिकेत वर्मा 8 रन और ईशान किशन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन है।

APRIL 25, 2025 10:20 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

9वें ओवर में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर हेनरिक क्लासेन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में दीपक हुडा को आसान से कैच दे बैंठे। हेनरिक क्लासेन 7 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबादा का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

APRIL 25, 2025 10:16 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। हेनरिक क्लासेन 7 रन और ईशान किशन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

APRIL 25, 2025 10:13 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: हैदराबाद का स्कोर 42/2

7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। हेनरिक क्लासेन 2 रन और ईशान किशन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 10:08 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: अंशुल कंबोज ने हेड को किया क्लीन बोल्ड

6वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। अंशुल कंबोज की गेंद पर ट्रेविस हेड क्लीन बोल्ड हुए। ट्रेविस हेड 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।

APRIL 25, 2025 10:03 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: हेड-ईशान क्रीज पर

ट्रेविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। ट्रेविस हेड 15 गेंदों पर 19 रन और ईशान किशन 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन है।

APRIL 25, 2025 9:57 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चौथे ओवर में आए 8 रन

4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। अंशुल कम्बोज के इस ओवर में 2 चौके सहित 8 रन आए। ट्रेविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। ट्रेविस हेड 14 रन और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 9:55 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: ट्रेविस हेड-ईशान किशन क्रीज पर

3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। खलील अहमद के इस ओवर में 3 चौके आए है। ट्रेविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। ट्रेविस हेड 6 रन और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 9:49 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर

2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन है। ट्रेविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। ट्रेविस हेड 6 रन और ईशान किशन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 9:41 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को पहले ही ओवर मे लगा बड़ा झटका

टारगेट का पीछा करने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। खलील अहमद की गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट चुके है। ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन मैदान पर आए है।

APRIL 25, 2025 9:26 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: 154 रनों पर सिमटी चेन्नई

IPL 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की टीम 154 रन पर ही ऑल आउट हो गई। चेन्नई ने हैदराबाद को 155 रनों का टारगेट दिया है। इस मुकाबले में हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए।

APRIL 25, 2025 9:14 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा नौवां झटका

19वें ओवर में चेन्नई को नौवां झटका लगा है। नूर अहमद 2 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। दीपक हुडा और खलील अहमद क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 9:09 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा आठवां झटका

18वें ओवर में चेन्नई को आठवां झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर अंशुल कम्बोज 2 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

APRIL 25, 2025 9:02 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: धोनी लौटे पवेलियन

17वें ओवर में चेन्नई की बड़ा झटका लगा है। हर्षल पटेल की गेंद पर ने धोनी 6 रन बनाकर आउट हुए। धोनी का कैच अभिषेक शर्मा ने लिया। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 133 पर 7 विकेट है।

APRIL 25, 2025 8:57 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 130/6

दीपक हुडा और धोनी क्रीज पर मौजूद है। 16 ओवर के चेन्नई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। पैट कमिंस के इस ओवर में कुल 3 रन आए। दीपक हुडा 8 रन बनाकर और धोनी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 8:50 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: दीपक हुडा और धोनी क्रीज पर

दीपक हुडा और धोनी क्रीज पर मौजूद है। 15 ओवर के चेन्नई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। जीशान अंसारी के इस ओवर में कुल 8 रन आए। दीपक हुडा 6 रन बनाकर और धोनी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 8:47 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा 6वां झटका

14वें ओवर में चेन्नई को छठवां झटका लगा है। जयदेव उनादकट की गेंद पर शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन है।

APRIL 25, 2025 8:43 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

13वें ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस हर्षल पटेल की गेंद पर कैच आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस का कैच कामिंदु मेंडिस ने लिया। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन है।

APRIL 25, 2025 8:35 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: 12वें ओवर में लगे 3 छक्के

12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 107 रन है। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। कामिंदु मेंडिस इस ओवर में कुल 20 रन आए है। इस ओवर में कुल 3 छक्के आए है।

APRIL 25, 2025 8:31 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 87 रन है। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे चेन्नई की पारी को आगे बड़ा रहे हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में 11 रन आए।

APRIL 25, 2025 8:26 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : जडेजा भी लौटे पवेलियन

चेन्नई को बड़ा झटका लगा है।  अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रवीन्द्र जडेजा आउट हो गए हैं। कमिंदु ने जडेजा को क्लीन बोल्ड किया। 10 ओवर में चेन्नई को चौथा झटका लगा। वहीं 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

APRIL 25, 2025 8:18 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: डेवाल्ड- जडेजा क्रीज पर

डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन है। डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन और रवींद्र जड़ेजा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 8:16 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन है। कामिंदु मेंडिस के इस ओवर में कुल 3 रन आए। डेवाल्ड ब्रेविस 10 रन और रवींद्र जड़ेजा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 8:09 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई के गिरे तीन विकेट

पावरप्ले खत्म होने के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन और रवींद्र जड़ेजा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक पर खेला जा रहा है।

APRIL 25, 2025 8:06 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

6वें ओवर में चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आयुष म्हात्रे कैच आउट हुए। आयुष म्हात्रे का कैच ईशान किशन ने लिया। आयुष 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

APRIL 25, 2025 8:01 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: 5वें ओवर में आए 8 रन

5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। हर्षल पटेल के इस ओवर में कुल 8 रन आए। आयुष म्हात्रे 29 रन और रवींद्र जड़ेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 7:58 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

पांचवें ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। हर्षल पटेल की गेंद पर सैम करन 9 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई का स्कोर 2 विकेटे के नुकसान पर 39 रन है। आयुष म्हात्रे का साथ देने रवींद्र जड़ेजा मैदान पर आए है।

APRIL 25, 2025 7:53 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: आयुष म्हात्रे तूफानी पारी

आयुष म्हात्रे तूफानी पारी खेल रहे हैं, जयदेव उनादकट की गेंद पर लगातार दो बॉउड्री लगाई है। इस ओवर में कुल 10 रन आए। आयुष म्हात्रे 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।

APRIL 25, 2025 7:49 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 27/1

3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है। मोहम्मद शमी इस ओवर में इस ओवर में 2 चौके के साथ 10 रन आए। आयुष म्हात्रे 19 रन और सैम करन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 25, 2025 7:43 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 10 रन

2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दूसरा ओवर किया इस ओवर में 2 चौके सहित कुल 10 रन आए। आयुष म्हात्रे और सैम करन क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 7:38 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: 1ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 7 रन है। मोहम्मद शमी ने ओवर की पहली ही गेंद पर शेख रशीद को पवेलियन भेजा। इस ओवर में शमी ने कुल 7 रन दिए। आयुष म्हात्रे और सैम करन क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 25, 2025 7:34 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा पहला झटका

मैच के पहली ही गेंद पर चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। मोहम्मद शमी की गेंद पर शेख रशीद बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

APRIL 25, 2025 7:30 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए चेन्नई की टीम मैदान पर आ गई। चेन्नई की ओर से पारी की शुरुआत करने शेख रशीद और आयुष म्हात्रे मैदान पर आ गए है।

APRIL 25, 2025 7:27 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: एमए चिदंबरम स्टेडियम का रिकार्ड

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ने अब तक 81 IPL मैचों की मेजबानी की है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 बार जीत हासिल की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीमों ने 33 मौकों पर जीत हासिल की है।

APRIL 25, 2025 7:17 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: SRH की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

APRIL 25, 2025 7:14 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: CSK की प्लेइंग 11

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

APRIL 25, 2025 7:09 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: पैट कमिंस ने जीता टॉस

IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपने घर में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

APRIL 25, 2025 6:48 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई है। कुछ ही देर में मैच का टॉस होगा। चेन्नई की कप्तानी धोनी के पास है। हैदारबाद की कमान पैट कमिंस के पास है।

APRIL 25, 2025 6:40 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से नंबर पर

आईपीएल 2025 में SRH ने अबतक कुल 8 मुकाबले खेले है, जिसमें 2 में जीत और 6 में हार मिली है। वहीं चेन्नई 8 मैचों में 2 में जीत और 6 में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल पर SRH 4 अंकों के साथ नौवें और CSK 4 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

APRIL 25, 2025 6:31 PM IST

CSK vs SRH Live Score, IPL 2025: दोनों के लिए जीत जरूरी

CSK और SRH इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर यहां आई है। प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना जरूरी है।

APRIL 25, 2025 6:19 PM IST

SRH vs CSK Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 21 मुकाबले हुए हैं, जिनमें CSK ने 15 और SRH ने 6 मैच जीते हैं।