IPL 2026 News: पुलिस ने मंगलवार (31 मार्च) को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मैचों के लिए बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव मुंबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे में मिला। उनकी उम्र 76 साल थी। IPL की गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार (31 मार्च) को ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड के असमय निधन पर गहरा शोक जताया।
