Get App

RCB के इस गेंदबाज ने अगर फाइनल में कर दिया कमाल तो पर्पल कैप पर जमा लेगा कब्जा, जानें पूरा समीकरण

IPL Purple Cap 2025: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद जिस गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा विकेट होता है उसको पर्पल कैप दिया जाता है। आईपीएल की 10 में से 8 टीमों का सफर खत्म हो गया है, दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं इस साल पर्पल कैप किसको मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 1:27 AM
RCB के इस गेंदबाज ने अगर फाइनल में कर दिया कमाल तो पर्पल कैप पर जमा लेगा कब्जा, जानें पूरा समीकरण
आईपीएल के पूरे टूर्नामेंट में जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाए होते है, उनको पर्पल कैप मिलता है

IPL Purple Cap: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कल 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच के बाद हमें आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का विजेता भी मिल जाएगा। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को एक ट्रॉफी के साथ-साथ कैश अवॉर्ड भी दिया जाता है। इसके साथ ही दो और अवार्ड भी दिए जाते हैं, जिसका नाम है पर्पल कैप और ऑरेंज कैप। ये अवॉर्ड आईपीएल के पूरे टूर्नामेंट में जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाए होते है, उनको मिलता है। वहीं ऑरेंज कैप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलता है।

IPL खत्म होने के बाद जिसके नाम सबसे ज्यादा विकेट होते हैं उसको पर्पल कैप दिया जाता है। आईपीएल की 10 में से 8 टीमों का सफर खत्म हो गया है, दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं इस साल पर्पल कैप किसको मिल सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस का आईपीएल में सफर खत्म हो गया है। वहीं गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे है। प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैच में 8.27 की इकोनमी से कुल 25 विकेट चटकाए है। इसमें इसकी सबसे बेस्ट पारी 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें