Get App

IPL 2026 Final: आज होगी RCB और गुजरात टाइटंस की टक्कर, जानें कब-कहां देखें मुकाबला

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी और सबसे अहम मुकाबले तक पहुंच चुका है। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस खिताब के लिए भिड़ेंगी। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजरें ट्रॉफी पर टिकी हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 31, 2026 पर 12:09 PM
IPL 2026 Final: आज होगी RCB और गुजरात टाइटंस की टक्कर, जानें कब-कहां देखें मुकाबला
IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 का सफर अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो मजबूत टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। एक तरफ RCB लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है, तो दूसरी ओर गुजरात घरेलू मैदान पर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच, दबाव और बड़े मुकाबलों से भरी एक यादगार फाइनल रात देखने को मिल सकती है।

RCB के सामने सुनहरा मौका 

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में खास मिशन के साथ उतरने वाली है। टीम ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। अब उसके पास लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर आईपीएल इतिहास में एक खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका है। बेंगलुरु की नजर सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि अपने दबदबे को बरकरार रखने पर भी होगी।

गुजरात ने मुश्किल रास्ता चुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें