IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार (31 मार्च) को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स ने इस मैच में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत से शुरुआत की। आईपीएल ने एक बयान में कहा गया है, "आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"
