KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ केकेआर और पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक - kkr vs pbks ipl match 2026 live score update kolkata knight riders vs punjab kings at eden gardens | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 06, 2026/ 11:23 PM

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ केकेआर और पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला 12वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। मैच में केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया था, इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद रुकी नहीं और फिर मुकाबले को रद्द करना पड़ा

Story continues below Advertisement

KKR vs PBKS Highlights: आईपीएल का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच बारिश की वजह से रद्द हो गया। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच में केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया था, इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद रुकी नहीं और फिर मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स की टी

KKR vs PBKS Highlights: आईपीएल में केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है
APRIL 06, 202611:01 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: बारिश में धुला केकेआर और पंजाब का मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला 12वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। मैच में केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो पाया था, इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद रुकी नहीं और फिर मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

APRIL 06, 202610:57 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: कितने ओवर का होगा मैच?

ईडन गार्डन्स की बाउंड्री लाइन के बाहर काफी पानी जमा है। ग्राउंड स्टाफ तेजी से कवर्स हटा रहे हैं, वहीं अंपायर लगातार मैदान के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं। 5 ओवर का मैच शुरू होने के लिए अब कुछ ही मिनट ही बचे हैं।

APRIL 06, 202610:42 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: 11:14 पर शुरू हो सकता है मैच

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश रुक गई है। वहीं मैच 11:14 तक शुरू हो सकता है। अंपायर मैदान का निरीक्षण करके फैसला लेंगे। बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है।

APRIL 06, 202610:40 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कोलकाता में रुकी बारिश

कोलकाता में बारिश रुक गई है, ग्राउड स्टाफ मैदान पर से कवर्स को हटा रहे हैं। कवर्स पर काफी पानी जमा है, जिसे हटाने से पहले साफ करना होगा। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मैच दोबारा शुरू होगा। 5 ओवर का मैच शुरू कराने के लिए सिर्फ 46 मिनट बचे हैं।

APRIL 06, 202610:34 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में केकेआर का अब तक का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है। केकेआर की टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार मिली है। वहीं इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा।

APRIL 06, 202610:21 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: अभी भी हो रही बारिश

ईडन गार्डन्स की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्टेडियम में लगातार बारिश हो रही है। फैंस और खिलाड़ी मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केकेआर और पंजाब के बीच मुकाबला रद्द हो सकता है।

APRIL 06, 202610:10 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: बारिश होने तक केकेआर का स्कोर

कोलकाता में अभी तेज बारिश हो रही है। बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है। अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जेवियर बार्टलेट ने फिन एलन 6 रन और कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले आउट किया।

APRIL 06, 20269:54 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: मैच में कट सकते हैं ओवर

कोलकाता में अभी तेज बारिश हो रही है। दो घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। केकेआर और पंजाब के बीच मैच के ओवर कम होने तय हैं। अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 06, 20269:45 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: क्या 5 ओवर का होगा खेल

कोलकाता में अभी भी तेज बारिश हो रही है और फिलहाल कोई राहत नहीं दिख रही है। हालांकि बारिश पहले से थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी भी जारी है। अब 5 ओवर का छोटा मैच कराने के लिए कट-ऑफ टाइम रात 11:14 बजे IST तय किया गया है।

APRIL 06, 20269:38 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: अब तक 3.4 ओवर का हुआ खेल

बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है। अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स  में अभी भी तेज बारिश हो रही है। बारिश शुरू होने के बाद से मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

APRIL 06, 20269:29 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: किसका पलड़ा भारी

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, इन मैचों में केकेआर का पलड़ा भारी है।  केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 13 मैचों को अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था।

APRIL 06, 20269:20 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कट सकते हैं मैच में ओवर

AccuWeather के अनुसार, अगले एक घंटे तक बारिश रुकने की कोई उम्मीद नहीं है। इसका मतलब है कि कम से कम रात 10:30 बजे IST तक खेल शुरू नहीं हो पाएगा। तब तक मैच के कई ओवर कम हो जाने तय हैं।

APRIL 06, 20269:11 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता बारिश हो रही है

कोलकाता में अभी तेज बारिश हो रही है। एक घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, जिससे अब बफर टाइम खत्म हो गया है और मैच के ओवर कम होने तय हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं, इसलिए मैच में लंबी देरी होने की पूरी संभावना है।

APRIL 06, 20269:00 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: कट सकते है ओवर

बारिश की वजह से मुकाबले में ओवर कम किए जा सकते हैं। अगर मैच को कम से कम 5-5 ओवर तक करवाना है, तो खेल रात 10:56 बजे तक शुरू होना जरूरी होगा और टॉस 10:46 बजे से पहले हो जाना चाहिए।

APRIL 06, 20268:51 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कोलकाता में तेज हो रही बारिश

कोलकाता में बारिश अभी काफी तेज हो गई है, जिससे लोगों को बचने के लिए इधर-उधर छिपना पड़ रहा है। ऐसे में मैच के कुछ ओवर कम किए जा सकते हैं। अगर बारिश रुक भी जाती है, तो मैदान को खेलने लायक बनाने में ग्राउंड स्टाफ को कम से कम 30 मिनट का समय लगेगा।

APRIL 06, 20268:41 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कब होगा अगला निरिक्षण

कोलकाता में लगातार बारिश जारी है, जिसकी वजह से मैदान पर अभी भी कवर्स लगे हुए हैं और मैच की शुरुआत में देरी हो रही है। अब अगला निरीक्षण रात 8:45 बजे IST (3:15 GMT) पर होगा। फैंस फिर मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

APRIL 06, 20268:37 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

अगर बारिश की वजह से केकेआर और पंजाब के बीच होने वाला यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है, जबकि कोलकाता को इस सीजन में अपना पहला पॉइंट मिल जाएगा।

APRIL 06, 20268:28 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कब शुरू होगा मैच

बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है। अजिंक्य रहाणे 8 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स  में अभी भी बारिश हो रही है। बारिश रुकने के बाद मैच की शुरुआत होगी।

APRIL 06, 20268:20 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: मैदान पर फिर आए कवर्स

ईडन गार्डन्स के मैदान में हल्की बारिश फिर से शुरू हो गई है, इसलिए दोबारा कवर को मैदान पर लाया गया हैं। केकेआर के दो बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। फिन एलन 6 रन और कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले आउट हुए।

APRIL 06, 20268:16 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: मैदान पर से हटाए जा रहे कवर्स

ईडन गार्डन्स के मैदान में बारिश बहुत हल्की हो रही है। मैदान पर से धीरे-धीरे कवर्स को हटाया जा रहा है। वहीं कुछ ही देर में मुकाबले की शुरुआत हो सकती है। बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है।

APRIL 06, 20268:03 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कोलकाता में हो रही बारिश

बारिश होने तक केकेआर की टीम 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन बना ली है। केकेआर टीम के दोनों विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया। बारिश शुरू होने के बाद मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

APRIL 06, 20267:56 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: बारिश की वजह से रुका मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रोक दिया गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। वहीं सभी खिलाड़ी वापस डगआउट में चले गए हैं। अब तक 3.4 ओवर का खेल हुआ है।

APRIL 06, 20267:47 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 20/2

3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पंजाब की ओर से ये ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए।

APRIL 06, 20267:43 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: एक ओवर में लगे दो झटके

दूसरे ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जेवियर बार्टलेट ने दो झटके दिए हैं। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर  फिन एलन 6 रन और  कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले आउट हुए। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन है।

APRIL 06, 20267:37 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 12 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन है।

APRIL 06, 20267:31 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन और अजिंक्य रहाणे मैदान पर मौजूद है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

APRIL 06, 20267:31 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में PBKS के बचे हुए मैच

6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: नया चंडीगढ़: दोपहर 3:30 बजे

16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

19 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: नया चंडीगढ़: शाम 7:30 बजे

25 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स: दिल्ली: दोपहर 3:30 बजे

28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: नया चंडीगढ़: शाम 7:30 बजे

3 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

6 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: धर्मशाला: दोपहर 3:30 बजे

23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

APRIL 06, 20267:26 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में केकेआर के बचे हुए मैच

6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

17 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: कोलकाता: दोपहर 3:30 बजे

26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

3 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद: दोपहर 3:30 बजे

8 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर: शाम 7:30 बजे

16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

APRIL 06, 20267:19 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे

APRIL 06, 20267:11 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

APRIL 06, 20267:08 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

APRIL 06, 20267:03 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर ने जीता टॉस, मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगी पंजाब

आईपीएल के 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

APRIL 06, 20266:54 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: बारिश डाल सकती है मुकाबले में खलल

बारिश को देखते हुए केकेआर और पंजाब के बीच पूरे मैच के होने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में मुकाबले में ओवर कम किए जा सकते हैं। अगर मैच को कम से कम 5-5 ओवर तक करवाना है, तो खेल रात 10:56 बजे तक शुरू होना जरूरी होगा और टॉस 10:46 बजे से पहले हो जाना चाहिए।

APRIL 06, 20266:50 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

अगर बारिश की वजह से केकेआर और पंजाब के बीच होने वाला यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है, जबकि कोलकाता को इस सीजन में अपना पहला पॉइंट मिल जाएगा।

APRIL 06, 20266:43 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: क्या आज बॉलिंग करेंगे कैमरून ग्रीन

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच टिम साउथी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जल्द ही गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं, हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि कैमरून ग्रीन आज के मैच में गेंदबाज़ी करेंगे या नहीं।

APRIL 06, 20266:38 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का अब तक का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार मिली है। वहीं इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा।

APRIL 06, 20266:30 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: कैसी है ईडन गार्डन्स की पिच

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां रन बनाना आसान होता है। गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, इसलिए बल्लेबाज़ खुलकर खेलते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर असर दिखाते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस की वजह से यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है।

APRIL 06, 20266:21 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का अब तक का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है और बिना ज्यादा परेशानी के अपने दोनों शुरुआती मैच जीत लिए हैं। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया था। वहीं पहले मुकाबले में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी थी।

APRIL 06, 20266:10 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता की टीम का पलड़ा भारी रहा है। केकेआर ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

APRIL 06, 20266:00 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा कोलकाता का मौसम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अप्रैल को कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। आज शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

APRIL 06, 20265:55 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स (PBKS)

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस (GT)

रजत पाटीदार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ईशान किशन : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस (MI)

रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स (RR)

अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अजिंक्य रहाणे: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

APRIL 06, 20265:48 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

APRIL 06, 20265:45 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, बी मुजरबानी

APRIL 06, 20265:39 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ये मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

APRIL 06, 20265:38 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

APRIL 06, 20265:37 PM IST

PBKS vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

APRIL 06, 20265:36 PM IST

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू , पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार , मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजइ, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद

APRIL 06, 20265:35 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ