Get App

IPL की नई बॉलिंग सनसनी प्रफुल्ल हिंगे और महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा वाली ये कहानी भी जानिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के अपने डेब्यू मैच में हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। राजस्थान के खिलाफ मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने कुल 4 विकेट चटकाए हैं। प्रफुल्ल की इस खतरनाक गेंदबाजी के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। वहीं प्रफुल्ल हिंगे का महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा से भी एक कनेक्शन है, जानें इसके बारे में

Edited By: Ankita Pandey
अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 16:08
IPL की नई बॉलिंग सनसनी प्रफुल्ल हिंगे और महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा वाली ये कहानी भी जानिए

प्रफुल्ल ने अपने डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। प्रफुल्ल ने पूरे मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल 2026 में बेटे के ड्रीम डेब्यू पर प्रफुल्ल के पिता प्रकाश हिंगे काफी खुश हैं। हिंगे परिवार को ये नहीं पता था कि उनका बेटा 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा या नहीं।

प्रफुल्ल के पिता प्रकाश हिंगे ने बताया की,  हम उससे कभी नहीं पूछते कि वह खेल रहा है या नहीं। वह हर दिन रात 10 बजे फोन करता है। हमारे बीच बस सामान्य बातचीत होती है" वहीं कल जब मैच शुरू हुआ तो हमने टीवी पर देखा कि वह डेब्यू कर रहा है।’

नागपुर के रहने वाले प्रकाश ने उस समय को याद किया जब उन्होंने लगभग 13 साल की उम्र में अपने बेटे प्रफुल्ल की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उसे स्थानीय जिमखाना क्लब में दाखिला दिलाया था।

विदर्भ की अंडर-16 टीम में चयन के बाद से प्रफुल्ल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी दौरान, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रशांत वैद्य ने उसे आगे बेहतर ट्रेनिंग के लिए चेन्नई के एमआरएफ पेस फाउंडेशन जाने की सलाह दी।

एक समय ऐसा भी आया जब लोअर बैक की स्ट्रेस इंजरी ने उनके करियर को खतरे में डाल दिया था। कोच सेंथिलनाथन ने बताया कि पहले उनकी चोट ठीक की गई, फिर तकनीक सुधारी गई ताकि पीठ पर दबाव कम हो। करीब छह महीने बाद वह फिट होकर घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया।

इसके अलावा, एमआरएफ पेस फाउंडेशन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा से मिली रणनीतिक समझ ने भी प्रफुल्ल को और मजबूत बनाया। मैक्ग्रा ने उनको बड़े मैचों का दबाव झेलना और हर गेंद के बाद खुद को संभालकर वापसी करना सिखाया।

प्रफुल्ल के पिता ने बताया, “महान ग्लेन मैकग्राथ ने 2022 में प्रफुल्ल को ब्रिस्बेन बुलाया, जहां उन्होंने 20-25 दिन के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। इस अनुभव ने उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें