MI vs KKR Pitch Report: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग की शुरुआत हो गई है। पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस रविवार को अपने नए सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। आईपीएल का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एमआई और केकेआर की दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है। ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
एमआई-केकेआर के पास है ये खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स नई टीम और नए जोश के साथ वापसी करना चाहेगी, जिसमें सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों ही टीमें इस बार बेहतर खेल दिखाकर मजबूत वापसी करने के इरादे से उतरेगी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है, जहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और बड़े शॉट लगाना आसान होता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, जबकि बाद में स्पिनर असर दिखाते हैं। रात के मैचों में ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान हो जाता है।
मैच के समय मुंबई में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है। हल्की गर्मी और उमस महसूस हो सकती है, जबकि तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश के आसार बेहद कम हैं, इसलिए मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा होने की पूरी संभावना है।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला 29 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। क्रिकेट फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
एमआई और केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
एमआई की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (C), विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन (WK), अजिंक्य रहाणे (C), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी। इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक