MI vs LSG Highlights: अपने घर में मुंबई ने लखनऊ से लिया हार का बदला, 54 रनों से जीता मुकाबला - mi vs lsg live cricket score ipl 2025 online match mumbai indians vs lucknow super giants indian premier league score card update | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 27, 2025/ 7:34 PM

MI vs LSG Highlights: अपने घर में मुंबई ने लखनऊ से लिया हार का बदला, 54 रनों से जीता मुकाबला

MI vs LSG Highlights : IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं लखनऊ की टीम 20 ओवर में महज 161र रनों पर सिमट गई

Story continues below Advertisement

MI vs LSG Highlights:  IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला था। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई के बीच ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई ने अपने नाम किया। इसके जीत के साथ ही मुंबई ने लखनऊ से इस सीजन में मिली पहली हार की बदला लिया।

वहीं मुंबई ने 20 ओवर के बाद 7 विके

MI vs LSG Live Score : मुंबई से लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला खेला गया।
APRIL 27, 20257:24 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई ने जीता मुकाबला

IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने वानखेड़े में रोनों का पहाड़ खड़ा किया। सूर्य कुमार यादव और रान रिकल्टन के शानदार अर्धशतकों के बदौलत  मुंबई ने 20 ओवर में 215 रन बनाया। वहीं इस टारगेट की पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही। लखनऊ की पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए।

APRIL 27, 20257:15 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: 12 गेंदों में चाहिए 61 रन

16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने लेग स्टंप पर फुल टॉस डाली, जिसे डेविड मिलर ने खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिड विकेट पर कॉर्बिन बॉश ने शानदार कैच पकड़ लिया। मिलर ने 24 रन बनाए। इसके बाद बुमराह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद को और छठी गेंद पर आवेश खान को बोल्ड कर दिया। फिलहाल लखनऊ को  जीत के लिए 12 गेंदों में 61  रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20257:08 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: बुमराह का कमाल

लखनऊ की टीम के हाथों से अब मैच निकलता हुआ नजर आ रहा है। 16वां ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने  ने बैक-टू-बैक तीन विकेट झटके। इस ओवर में ही उन्होंने लखनऊ की कमर ही तोड़ दी। फिलहाल लखनऊ को जीत के लिए 20 गेंदों में 68 रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20256:59 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को लगा पांचवा झटका

लखनऊ की टीम अब मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। लखनऊ को पांचवा झटका लगा है। आयुष बदोनी ने 22 गेंदों में 35 रन बनाए। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 137 रन है।  फिलहाल लखनऊ को जीत के लिए 30 गेंदों पर 77 रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20256:47 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: लखनऊ को जीत के लिए आठ ओवर में चाहिए 93 रन

लखनऊ को चौथा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे मिशेल मार्श आउट हो गए हैं।  उन्होंने 19 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। वहीं 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 119/4 है। फिलहाल  लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए 42 गेंदों में 93 रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20256:35 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: 100 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

10 वें ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 10वें ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़ा। 10 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन है। फिलहाल क्रीज पर आय़ुष बडोनी और मिशेल मार्श मौजूद हैं। इस मैच को जीतने के लिए लखनऊ को 60 गेंदों में 115 रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20256:19 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को लगा बैक-टू-बैक झटका

सातवें ओवर में लखनऊ को बैक-टू-बैक झटका लगा है।  सातवें ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स ने पहले निकोलस पूरन को आउट किया, वहीं इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंन कप्तान रिषभ पंत को चलता किया।  फिलहाल लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 65 रन है।

APRIL 27, 20256:14 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ की धाकड़ शुरुआत

पावर प्ले के बाद लखनऊ का स्कोर 60 रनों पर पहुंच गया है। 6वें ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने  तीन छक्के जड़े। इस ओवर में लखनऊ ने 20 रन बनाए।  मुंबई ने फिलहाल एक विकेट झटका है। लखनऊ को इस मैच में जीत के लिए 14 ओवर में 156 रनों की जरुरत है।

APRIL 27, 20256:06 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: पांच ओवर बाद लखनऊ का स्कोर 40 के पार

पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 40 रनों पर पहुंच गया है।  पांचवा ओवर तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह ने किया। इस ओवर में बुमराह ने 13 रन दिए। वहीं  पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 40 रन है। लखनऊ की ओर से फिलहाल मिशेल मार्श और निकोलस पूरन खेल रहे हैं।

APRIL 27, 20255:55 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: बुमराह ने पहले ही ओवर में किया कमाल

तीसरे ओवर में  मुंबई को पहला सफलता मिली है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में एडेम मारक्रम को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस ओवर में बुमराह ने केलव दो रन खर्च किए। इस ओवर में बुमराह ने लगातार पांच डॉट गेंदें  भी डाली। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर ओक विकेट के नुकसान पर 20 रनों पर पहुंच गया है।

APRIL 27, 20255:48 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ की सधी शुरुआत

दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 18 रनों पर पहुंच गया है।  लखनऊ की ओर से फिलहाल क्रीज पर मिशेल मार्श और एडेन मारक्रम मौजूद हैं।

APRIL 27, 20255:41 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: 216 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ

216 रनों का पीछा करने के लिए लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर आ गई है। लखनऊ की ओर से मिशेल मार्श और एडेम मारक्रम बल्लेबाजी करने उतरे हैं। मुंबई को ओर से ट्रेंट बोल्ट पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं।

APRIL 27, 20255:25 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई ने खड़ा किया रनों का पहाड़

IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने वानखेड़े में रोनों का पहाड़ खड़ा किया है। सूर्य कुमार यादव और रान रिकल्टन के शानदार अर्धशतकों के बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 215 रन बनाया। लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए 216 रनों का टारगेट मिला है।

APRIL 27, 20255:13 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा बड़ा झटका

मुंबई को बड़ा झटका लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार यादव आउट हो गए हैं। सूर्या ने 27 गेंदों में  ताबड़तोड़  पचासा जड़ा। वहीं पचासा जड़ने के अगली ही गेंद पर वो कैच  थमा बैठे। फिलहाल 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 183/6 है।

APRIL 27, 20255:00 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: कप्तान हार्दिक का नहीं चला बल्ला

मुंबई को पंचावा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या को मयंक यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। मंयक यादव ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच मेंं दो विकेट अरने नाम किया है। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 161/5 है।

APRIL 27, 20254:51 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: 150 रनों के पार पहुंचा मुंबई का स्कोर

15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।  मुंबई की ओर से क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। सूर्य कुमार यादव 21 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 157 रन पर पहुंच गया है।

APRIL 27, 20254:41 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: तिलक वर्मा हुए आउट

मुंबई को चौथा झटका लगा है। रवि बिश्नोई ने तिलक वर्मा को पबेलियन का रास्ता दिखाया है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में तिलक वर्मा कैच थमा बैठे।  13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 141/4 है। मुंबई के ओर से फिलहाल क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या मौजू हैं।

APRIL 27, 20254:32 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका लगा है। विल जैक्स को प्रिंस यादव ने क्लीन बोल्ड किया है। विल जैक्स ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए हैं। फिलहाल 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन है।

APRIL 27, 20254:26 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: 100 के पार पहुंचा मुंबई का स्कोर

मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। मुंबई का स्कोर 11 ओवर के बाद 110 रनों के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और विल जैक्स मौजूद हैं। मुंबई को रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन के रुप में दो झटके लगे हैं। फिलहाल मुंबई का स्कोर 11 ओवर बाद 115/2

APRIL 27, 20254:17 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रायन रिकल्टन आउट हो गए हैं। रिकल्टन ने 32 गेंदों में 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। फिलहाल क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और विल जैक्स मौजूद हैं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 89 रन है।

APRIL 27, 20254:12 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: 85 के पार पहुंचा मुंबई का स्कोर

पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई  की रनों की रफ्तार दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। मुंबई की ओर से क्रीज पर विल जैक्स और रॉयन रिक्लटन मौजूद हैं।रॉयन रिकल्टन ने 25 गेंदों में पचासा जड़ा है। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन है।

APRIL 27, 20254:01 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: वानखेड़े में मुंबई का तूफान

पावर प्ले में मुंबई ने शानदार बैटिंग की है। पहले 6 ओवर में मुंबई ने एक विकेट गंवाया और 66 रन बनाए। मुंबई को हिटमैन के रुप में पहला झटका लगा। वहीं इस समय क्रीज पर विल जैक्स और रॉयन रिकल्टन मौजूद हैं। रिकल्टन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिकल्टन, चार लंबे छक्कों के साथ 24 गेंदों में 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 27, 20253:55 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: 45 के पार पहुंचा मुंबई का स्कोर

पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4र रनों पर पहुंच गया है। तीसरे ओवर में हिटमैन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई के रनों पर थोड़ा लगाम लगा है। मुंबई की ओर से फिलहाल क्रीज पर विल जैक्स और रॉयन रिक्लटन मौजूद हैं।

APRIL 27, 20253:47 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई को बड़ा झटका

मुंबई को पहला झटका लगा है। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने दूसरे ओवर में ही हिटमैन को पवेलियन भेज दिया है। पहली पारी के तीसरे ओवर में पहले रोहित शर्मा ने मयंक यादव को बैक-टू-बैक दो छक्के जड़े। वहीं इस ओवर के पांचवी गेंद पर एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रोहित शर्मा कैच थमा बैठे। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 33/1 है।

APRIL 27, 20253:36 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मयंक यादव ने किया पहला ओवर

पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 रन है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रॉयन रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज मयंक यादव ने किया। मयंक यादव इस सीजन के अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

APRIL 27, 20253:31 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: बैटिंग करने उतरे हिटमैन

IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं मुंबई की ओर से पहले बल्लेबाजी करने हिटमैन और रॉयन रिकल्टन उतरे हैं। वहीं लखनऊ की ओर से पहला ओवर  तेज गेंदबाज मयंक यादव कर रहे हैं।

APRIL 27, 20253:17 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों में हुआ ये बदलाव

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम में एक बदलाव किया है। शार्दूल ठाकुर की जगह मयंक यादव को मौका मिला है। वहीं हार्दिक पंड्या ने भी टीम में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर की जगह कर्ण शर्मा को मौका मिला है। वहीं कॉर्बिन बॉस MI के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

APRIL 27, 20253:03 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ ने टॉस जीता

IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दुसरा मुकाबला है। वहीं आज के मैच में लखनऊ ने टॉस  जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

APRIL 27, 20253:00 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: कैसी है वानखेड़े की पिच

वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस ग्राउंड पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट्स लगाने में काफी आसानी आती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। छोटा ग्राउंड होने की वजह से वानखेड़े में चौके-छक्के भी जमकर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा स्पिनर्स को भी मुंबई की पिच पर थोड़ी मदद मिलती है। आईपीएल 2025 के पिछले मुकाबले में यहां 200 से ज्यादा रन बने थे।

APRIL 27, 20252:51 PM IST

LSG vs MI Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का अबतक का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अबतक मुंबई ने 9 मैच खेले हैं जिसमें 5 में जीत और 4 में हार मिली है। वहीं लखनऊ को भी 9 मैच में 5 में जीत और 4 में हार मिली है। दोनों ही टीमों के पास 10 अंक है लेकिन मुंबई का रनरेट लखनऊ से ज्यादा है इस वजह से मुंबई पांचवें और लखनऊ छठवे नंबर पर है।

APRIL 27, 20252:43 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 1 और LSG ने 6 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

APRIL 27, 20252:32 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: MI की संभावित प्लेइंग 11

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट शामिल हो सकते हैं। जबकि कर्ण शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

APRIL 27, 20252:18 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान शामिल हो सकते हैं। जबकि आयुष बडोनी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे।

APRIL 27, 20252:18 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: MI की पूरी टीम

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

APRIL 27, 20252:18 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आर्यन जुयाल,हिम्मत सिंह,मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आरएस हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ,रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, जोसेफ।

APRIL 27, 20252:17 PM IST

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: चेन्नई और लखनऊ के बीच होगा मुकाबला

IPL 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई के बीच ये मैच, दोपहर 3.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

APRIL 27, 20252:16 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।