RCB vs DC Highlights Score IPL Match 2025: केएल राहुल की ताबड़तोड़ बैटिंग, दिल्ली ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया - rcb vs dc live score match updates royal challengers bengaluru vs delhi capitals ipl 2025 | Moneycontrol Hindi
Credit Cards

लाइव ब्लॉग

APRIL 10, 2025/ 11:14 PM

RCB vs DC Highlights Score IPL Match 2025: केएल राहुल की ताबड़तोड़ बैटिंग, दिल्ली ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। दिल्ली ने आसानी से इस मुकाबले में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी 20 ओवर में 163 रन बनाई। आरसीबी ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली 18वें ओवर में ही इस मुकाबले 6 विकेट से अपने नाम किया

Story continues below Advertisement

RCB vs DC Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बना पाई। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली 18वें ओवर में ही इस मुकाबले 6 विकेट से अपने नाम किया।

दोनों टीमो

RCB vs DC Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया
APRIL 10, 2025 11:05 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने RCB को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। दिल्ली ने आसानी से इस मुकाबले में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी 20 ओवर में 163 रन बनाई। आरसीबी ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली 18वें ओवर में ही इस मुकाबले 6 विकेट से अपने नाम किया

APRIL 10, 2025 10:55 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: पांचवे विकेट की तलाश में आरसीबी

दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 146 रन है।

APRIL 10, 2025 10:47 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: जीत से 30 रन दूर दिल्ली

16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 134 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है।

APRIL 10, 2025 10:43 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 43 रन

15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 121 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है।

APRIL 10, 2025 10:37 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: केएल राहुल की बेहतरीन फिफ्टी

केएल राहुल ने बेहतरीन 37 गेंदों पर बेहतरीन फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 3 छ्क्के और 3 चौके लगाए है। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 99 रन है।

APRIL 10, 2025 10:32 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: राहुल -ट्रिस्टन क्रीज पर

दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंदों में 70 रनों की जरूरत है। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 94 रन पर चार विकेट है। केएल राहुल 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर और ट्रिस्टन स्टब्स 13 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 10, 2025 10:29 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: जीत से 84 रन दूर दिल्ली

दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंदों में 84 रनों की जरूरत है। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 80 रन पर चार विकेट है। केएल राहुल 31 गेंदों पर 36 रन बनाकर और ट्रिस्टन स्टब्स 10 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 10, 2025 10:25 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर 67/4

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 67 रन पर चार विकेट है। दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों में 97 रनों की जरूरत है। केएल राहुल 29 गेंदों पर 29 रन बनाकर और ट्रिस्टन स्टब्स 6 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 10, 2025 10:22 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 98 रन

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 66 रन पर चार विकेट है। दिल्ली को जीत के लिए 60 गेंदों में 98 रनों की जरूरत है। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया है।

APRIL 10, 2025 10:18 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 60/4

दिल्ली को जीत के लिए 66 गेंदों में 104 रनों की जरूरत है। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 60 रन पर चार विकेट है। केएल राहुल 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर और ट्रिस्टन स्टब्स 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 10, 2025 10:14 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: कप्तान अक्षर पटेल हुए आउट

दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल के तौर पर चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल 11 गेंदों में 15 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली को जीत के लिए 68 गेंदो में में 106 रनों की जरूरत है।

APRIL 10, 2025 10:09 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 112 रन

दिल्ली को जीत के लिए 72 गेंदों में 112 रनों की जरूरत है। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 52 रन पर तीन विकेट है। केएल राहुल 21 गेंदों पर 25 रन बनाकर और कप्तान अक्षर पटेल 8 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 10, 2025 10:04 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: राहुल-अक्षर क्रीज पर

केएल राहुल 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान अक्षर पटेल 5 गेंद में 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। 7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 42 रन पर तीन विकेट है।

APRIL 10, 2025 10:01 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 39 रन पर तीन विकेट है। केएल राहुल 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान अक्षर पटेल 5 गेंद में 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है

APRIL 10, 2025 9:54 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 31/3

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 31 रन पर 3 विकेट है। केएल राहुल 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान अक्षर पटेल 1 गेंद में 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

APRIL 10, 2025 9:52 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

दिल्ली को अभिषेक पोरेल के तौर पर तीसरा झटका लगा है। अभिषेक पोरेल 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया है।

APRIL 10, 2025 9:48 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: राहुल-अभिषेक क्रीज पर

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 30 रन है। केएल राहुल 3 गेंदों पर 12 रन और अभिषेक 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 134 रनों की जरूरत है।

APRIL 10, 2025 9:44 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: आरसीबी का स्कोर 22/2

3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 22 रन है। केएल राहुल 3 गेंदों पर 5 रन और अभिषेक 2 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया है।

APRIL 10, 2025 9:39 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को बैक-टू-बैक लगे झटके

तीसरे ओवर की पहले गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क के तौर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए।

APRIL 10, 2025 9:35 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। यश दयाल की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस 2 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 9 रन है।आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया है।

APRIL 10, 2025 9:31 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम

पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाई। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की ओर से फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क क्रीज पर मौजूद है।

APRIL 10, 2025 9:16 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली को मिला 164 रनों का टारगेट

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाई। आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया है।

APRIL 10, 2025 9:01 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 19वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

19वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 144 रन है। टिम डेविड 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार 4 गेदों पर 1 रन बनाकर खेल रही है।

APRIL 10, 2025 8:56 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: आरसीबी का लगा सातवां झटका

आरसीबी को सातवां झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या को विप्राज निगम ने वापस पवेलियन भेजा। आरसीबी का स्कोर 127 रन पर सात विकेट है।

APRIL 10, 2025 8:44 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी का लगा 6वां विकेट

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 115 के पार पहुंच गया है। फिलहाल आरसीबी की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रजत पाटिदार 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 117/6 है।

APRIL 10, 2025 8:34 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

13वें ओवर में आरसीबी को पांचवा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने जितेश शर्मा का आउट कर दिया है। फिलहाल आरसीबी की ओर से क्रीज पर कप्तान रजत पाटिदार मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 104/5 है।

APRIL 10, 2025 8:28 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 100 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंचा है।  फिलहाल क्रीज पर कप्तान रजत पाटिदार और जितेश शर्मा मौजूद है। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 102/4  है।

APRIL 10, 2025 8:18 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा चौथा झटका

10वें ओवर में आरसीबी को चौथा झटका लगा है। लियम लिंविग्स्टन महज चार रन बनाकर आउट हो गए हैं।  फिलहाल आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटिदार और जितेश शर्मा मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 91/4 है।

APRIL 10, 2025 8:11 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी के रनों पर लगा ब्रेक

9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 85 के पार पहुंच गया है। इन ओवर में आरसीबी ने अपने तीन बड़े विकेट खोए हैं, जिसमें विराट कोहली का भी विकेट शामिल है। वहीं आरसीबी की ओर से अभी क्रीज पर कप्तान रजत पाटिदार और  लियम विलिंग्स्टन मौजूद है। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 89/3 है।

APRIL 10, 2025 8:05 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा बड़ा झटका

आरसीबी को बड़ा झटका लगा है।  शानदार बल्लबेजी कर रहे विराट कोहली 22 रन बना कर आउट हो गए हैं।  सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 74/3 हो गया है।

APRIL 10, 2025 8:00 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

पॉवर प्ले के आखिरी ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिक्कल को मुकेश कुमार ने आउट कर दिया है। देवदत्त केवल एक रन बनाकर आउट हो गए है। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 64/2 है।

APRIL 10, 2025 7:50 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पहला झटका

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को पहला झटका लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट रन आउट हो गए हैं। फिल सॉल्ट ने 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 62 रन है।

APRIL 10, 2025 7:41 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

दूसरे ओवर में आरसीबी के बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोल लिए हैं। फिल साल्ट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिल साल्ट ने 10 गेंदों में 22 रन बना लिए हैं। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 36 रन है।

APRIL 10, 2025 7:35 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु के विराट कोहली-फिल साल्ट क्रीज पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मिशेल स्टार्क ने डाला, इस ओवर में कुल 7 रन आए।

APRIL 10, 2025 7:28 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गई है। बेंगलुरु के विराट कोहली-फिल साल्ट पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

APRIL 10, 2025 7:20 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बेंगलुरु और दिल्ली के बीच 31 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो बेंगलुरु की टीम काफी आगे नजर आती है। 31 मैचों में से 19 बार RCB विनर रही है, जबकि 11 मैच में DC की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था।

APRIL 10, 2025 7:12 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: DC की प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

APRIL 10, 2025 7:11 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

APRIL 10, 2025 7:04 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकालबा कुछ ही देर में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घर में पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है

APRIL 10, 2025 6:51 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी के मैच

RCB ने यहां 92 मैच खेले, 43 में टीम को जीत और इतने ही मैचों में हार भी मिली। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

APRIL 10, 2025 6:40 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: आईपीएल का रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 92 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 50 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है।

APRIL 10, 2025 6:29 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: कैसी है पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल का पहला मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला गया, हांलाकि ये मैच हाई स्कोररिंग नहीं रहा। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं।

APRIL 10, 2025 6:20 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: दिल्ली-बेंगलुरु का प्रदर्शन

इस सीजन में दिल्ली एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं RCB भी अपना पिछला मुकाबला जीत कर यहां आई है। पॉइंट्स टेबल की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 6 अंकों से साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 मैचों में 6 अंकों के साथ साथ तीसरे स्थान पर है।

APRIL 10, 2025 6:13 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: DC की संभावित प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा।

APRIL 10, 2025 5:58 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

APRIL 10, 2025 5:58 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: DC की पूरी टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

APRIL 10, 2025 5:58 PM IST

IPL 2025, RCB vs DC Live Score: RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

APRIL 10, 2025 5:57 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला

आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। यह मुकाबला 10 अप्रैल को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा

APRIL 10, 2025 5:56 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।