RCB vs RR IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 1 घंटे की की देरी से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरु हुआ।
RCB vs RR IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 1 घंटे की की देरी से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरु हुआ।
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने विस्फोटक पारी के सहारे राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की है। राजस्थान को रॉयल चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराया
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने आरसीबी को दी करारी शिकस्त
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने राजस्थान को 202 रन का टारगेट दिया। राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: जीत के करीब पहुंची आरआर
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 18 गेंदों में 11 रन की जरूरत है। रवींद्र जडेजा 22 रन और ध्रुव जुरेल 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 44 गेंदों में 57 रन की साझेदारी हो गई है। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: जीत से 39 रन दूर आरआर
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 202 का रन टारगेट दिया है। आरआर को जीत के लिए 36 गेंदों में 39 रन की जरूरत है। ध्रुव जुरेल ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। रवींद्र जडेजा 17 रन और ध्रुव जुरेल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 145/4
आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 202 का रन टारगेट दिया है। आरआर को जीत के लिए 48 गेंदों में 57 रन की जरूरत है। रवींद्र जडेजा 13 रन और ध्रुव जुरेल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।
RCB vs RR Live Score, IPL 2026 : आरसीबी को लगा चौथा झटका
10वें ओवर में राजस्थान ने चौथा विकेट गंवाया। यहां कप्तान रियान पराग 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 9वां ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या ने लगातार दो बॉल पर विकेट झटके। उन्होंने पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को विकेट कोहली के हाथ कैच कराकर शतकीय साझेदारी तोड़ी। उसके बाद दूसरी बॉल पर शिमरोन हेटमायर को कैच कराया। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 134 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 60 गेंदों पर 65 रनों की जरूरत है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा बड़ा झटका
आरसीबी को बैक-टू-बैट दो बड़े विकेट मिले हैं। पहले तूफानी बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी आउट हुए वहीं अलगी ही गेंद पर बिना खाता खोले हेटमायर भी आउट हो गए हैं। दोनों ही बल्लेबाजों का क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन है।
royal challengers bengaluru vs rajasthan royals IPL 2026 Match Score : वैभव ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा
पावर प्ले के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन है। 5वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 15 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने भुवनेश्वर कुमार की दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।
RCB vs RR Live Score, IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। वैभव ने तीसरा ओवर डाल ने अभिनंदन सिंह की बॉल पर 3 बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी और तीसरी बॉल पर लगातार दो चौके मारे। उसके बाद आखिरी बॉल पर एक छक्का भी लगाया। वहीं चौथे ओवर नें उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर लगातार चार बाउंड्री मारी। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर के विकेट के नुकसान पर 56 रन है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
आरसीबी को बड़ा विकेट मिला है। शानदार फॉर्म में चल रहे हैं यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन है। इससे पहले राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्ववर कुमार की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी बॉल पर बॉलर की दिशा में चौका लगाया।
Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुवाहाटी में आरसबी की तूफान, राजस्थान को दिया 202 का टारगेट
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 1 घंटे की की देरी से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरु हुआ। मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर राजस्थान की टीम पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने राजस्थान को 202 रन का टारगेट दिया है। कप्तान रजत पाटिदार ने 63 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए।
royal challengers bengaluru vs rajasthan royals IPL 2026 Match Score : कप्तान रजत पाटिदार की तूफानी पारी
आरसीबी का स्कोर 160 के पार पहुंच गया है। कप्तान रजत पाटिदार तूफानी पारी खेल रहे हैं। सात विकेट गिरने के बाद भी आरसीबी के लिए तेजी से रन आ रहे हैं। 16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 166 रन है। रजत पाटिदार ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए हैं।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: मुश्किल में आरसीबी
बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 58 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं पावर प्ले के बाद आरसीबी ने दो और विकेट खो दिए हैं। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर RCB का चौथा विकेट गिरा। रवि बिश्नोई ने क्रुणाल पंड्या को आउट कर दिया। क्रुणाल 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
RCB vs RR Live Score, IPL 2026 : आरसीबी का गिरा चौथा विकेट
बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 58 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए हैं। फिल सॉल्ट जीरो, विराट कोहली 32 और देवदत्त पडिक्कल 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। छठे ओवर की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया
RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 45 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर
जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने कमान संभाली है। तीन ओवर बाद आरसीबी का स्कोर 45 के पार पहुंच गया है। कोहली ने तीसरे ओवर के तीन गेंदों पर लगातार चौके जड़े। इस ओवर को जोफ्रा आर्चर ने किया।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: फिर शुरू हुई बारिश
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टॉस के तुरंत बाद गुवाहाटी में बारिश शुरू हो गई। मैच शुरू होने का शेड्यूल्ड टाइम रात 8:15 बजे का था।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, राजस्थान ने जीता टॉस
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 45 मिनट की देरी से शुरु हो रहा है। हांलाकि राहत की बात ये है कि मैच में एक भी ओवर नहीं कटे है। मुकाबले में राजस्थान की टीम ने जीता है। टॉस जीतकर राजस्थान की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं आरसीबी पहले बल्लेबाजी करेगी।
RCB vs RR Live Score, IPL 2026 : 8 बजे होगा टॉस
फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। गुवहाटी में बारिश फिलहाल रूक गई है। टॉस रात 8 बजे होगा। टॉस के 15 मिनट बाद खेल शुरू होगा। रजत पाटीदार और रियान पराग जल्द ही टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। जोश हेज़लवुड को टीम के साथ वार्म-अप करते देखा गया और संभावना है कि वह आज रात इस सीज़न का अपना पहला मैच खेलेंगे।
RCB vs RR Live Score, IPL 2026 : बारिश में धुला था पिछला मैच
बता दें कि, गुवाहाटी में पिछला मैच 7 अप्रैल को राजस्थान और मुंबई की टीम के बीच में खेला गया था, जो बारिश के खलल की वजह से 11-11 ओवर्स का ही हो सका था। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का असर पड़ा है। अब देखना ये होगा की मुकाबला कितने देर में शुरू होगा। फिलहाल बारिश काफी तेज हो रही है।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: गुवहाटी में हो रही तेज बारिश
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। फिलहाल गुवाहाटी में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। जब तक मौसम साफ नहीं होता, तब तक मैच शुरु नहीं हो पाएगा।
royal challengers bengaluru vs rajasthan royals IPL 2026 Match Score : ऐसी हो सकती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : सात बजे होगा टॉस
राजस्थान रॉयल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 16वें मैच में सीजन की दो बेहतरीन टीमों का आमना-सामना होगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
RR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: जानें दोनों टीमों की मजबूती
दोनों टीमों के पास जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप है, हालांकि रियान पराग की कप्तानी में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं। बेंगलुरु की गेंदबाजी की कमान जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, जबकि राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से शुरुआत करेंगे।
royal challengers bengaluru vs rajasthan royals IPL 2026 Match Score : आरसीबी का कैसा रहा है परफॉर्मेंस
आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया था।
IPL 2026 Match Live Score : राजस्थान का अबतक का सफर
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलीफ 8 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।
royal challengers bengaluru vs rajasthan royals IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों के बीच हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।