RCB vs RR Highlights: जयपुर में विराट और फिल सॉल्ट का जलवा, राजस्थान को घर में दी मात - rcb vs rr live cricket score ipl 2025 online match rajasthan royals vs royal challengers bengaluru indian premier league scorecard update | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 13, 2025/ 6:54 PM

RCB vs RR Highlights: जयपुर में विराट और फिल सॉल्ट का जलवा, राजस्थान को घर में दी मात

RR vs RCB Highlights : IPL 2025 का 28वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच मेजबान राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हरा दिया

Story continues below Advertisement

RCB vs RR  Highlights : आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। वहीं राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में टॉस जीतकर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल

RCB vs RR Live Score : आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में मुकाबला खेला गया।
APRIL 13, 2025 6:46 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : जयपुर में आरसीबी का जलवा

आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले गेंदबाजी की। पहले गेंबाजी करने का फैसला आरसीबी के लिए सही साबित हुए। 20 ओवर में राजस्थान ने चार विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई। इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 174 रनों का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी ने ये मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया।

APRIL 13, 2025 6:42 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 10 रन

16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 162/1 है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। विराट कहोली 42 गेंदों में 58 रन बना कर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए अब बस 10 रनों की जरुरत है।

APRIL 13, 2025 6:34 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : कोहली ने जड़ा पचासा

राजस्थान के खिलाफ आरसीबी जीत के बेहद करीब पहुंच गई है।  विराट कोहली ने जयपुर में शानदार पचासा जड़ा है। विराट 42 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 146/1 है।  आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है।

APRIL 13, 2025 6:23 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 100 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर

12 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का स्कोर 116/1 है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। विराट कहोली 32 गेंदों में 33 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 6:11 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : फिल सॉल्ट आउट

राजस्थान रॉयल्स को पहली सफलता मिली है। धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 92 रनों के कुल स्कोर पर आरसीबी ने पहला विकेट खोया है।  बता दें कि 10 ओवर में  आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।

APRIL 13, 2025 6:06 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : फिल सॉल्ट का पचासा

विराट कोहली और फिल सॉल्ट धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 80 के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट 32 गेंदों में 65 रन बनाए हैं। वहीं विराट कहोली ने 18 गेंदों में 23 रन बना हैं। 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 90/0 है।

APRIL 13, 2025 5:55 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : जयपुर में आरसीबी का तूफान

विराट कोहली और फिल सॉल्ट धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावर प्ले के बाद आरसीबी का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट 23 गेंदों में 46 रन बनाए हैं। वहीं विराट कहोली ने 13 गेंदों में 18 रन बना हैं। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 65/0 है।

APRIL 13, 2025 5:47 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 50 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर

आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट  19 गेंदों में 34 रन बनाए हैं। वहीं विराट कहोली ने 11 गेंदों में 16 रन बना हैं। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 50/0 है।

APRIL 13, 2025 5:39 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : आरसीबी की धाकड़ शुरुआत

आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने किया है। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 30 के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट 12 गेंदों में 23 रन बनाए हैं। वहीं विराट कहोली ने 6 गेंदों में सात रन बना हैं। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 30/0

APRIL 13, 2025 5:31 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : आरसीबी के पारी का आगाज

आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने किया है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला। इस ओवर में साल्ट ने पहली गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 11/0

APRIL 13, 2025 5:10 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 173 रन ही बना सकी RR की टीम

आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं 20 ओवर में राजस्थान ने चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए हैं। इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 174 रनों का टारगेट मिला है।

APRIL 13, 2025 5:03 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 160 के पार पहुंचा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 19 ओवर के बाद 161/3 है। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। ध्रुव जुरेल 19 गेंदों पर 28 रन तो शिमरोन हेटमायर 5 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 4:59 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : 145 के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 18 ओवर के बाद 146/3 है। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। ध्रुव जुरेल 15 गेंदों पर 15 रन तो शिमरोन हेटमायर 5 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 4:51 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान को बड़ा झटका

आरसीबी को हेजलवुज ने तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल  को आउट किया है। यशस्वी  ने 47 गेंदों में 75 रन बनाए। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 127/3 है। फिलहाल क्रीज पर हेटमायर और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।

APRIL 13, 2025 4:37 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को दूसरी सफलता

आरसीबी को यश दयाल ने दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने रियान पराग को आउट किया है। रियान पराग का कैच विराट कोहली ने पकड़ा। रियान ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 107/2 है। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।

APRIL 13, 2025 4:30 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : यशस्वी जायसवाल का पचासा

आरसीबी के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार पचासा जड़ा है। जायसवाल, 38 गेंदों में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रियान पराग ने 21 गेंदों में 30 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए हैं।

APRIL 13, 2025 4:22 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : यशस्वी की धाकड़ बल्लेबाजी

राजस्थान की ओर से रियान पराग और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। रियान पराग ने 16 गेंदों में 25 रन और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 47 रन बना कर खेल रहे हैं।  11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन आउट हो गए हैं।

APRIL 13, 2025 4:12 PM IST

RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : 60 के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर

9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन आउट हो गए हैं। फिलहाल राजस्थान की ओर से रियान पराग और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। रियान पराग ने 7 गेंदों में 8 रन और यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों में 40 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 4:04 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 50 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग मौजूद हैं।

APRIL 13, 2025 4:00 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : पावर प्ले के बाद राजस्थान का स्कोर 45 के पार

6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने चार ओवरों में 46 रन बनाए हैं। राजस्थान के दोनों ओपनर संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। संजू सैमसन ने 16 गेंदों में 13 रन और यशस्वी जायसवाल ने 20 गेंदों में 30 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 3:51 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान की शानदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स ने चार ओवरों में सिर्फ 30 रन बनाए हैं। राजस्थान के दोनों ओपनर संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। संजू सैमसन ने 10 गेंदों में पांच रन और यशस्वी जायसवाल ने 16 गेंदों में 24 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 13, 2025 3:41 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान की सधी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 18 रनों पर पहुंच गया है।  राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। भुवनेश्वर कुमार आरसीबी की ओर से तीसरा ओवर कर रहे हैं।

APRIL 13, 2025 3:35 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : उतरी संजू और यशस्वी की जोड़ी

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी है। भुवनेश्वर कुमार आरसीबी की ओर से पहला ओवर डाला। पहले ओवर के बाद राजस्थान की टीम का स्कोर 6 रन है।

APRIL 13, 2025 3:31 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान ने शुरू की बैटिंग

आरसीबी और राजस्थान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। आरसीबी की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी है। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और यशस्वी जयसवाल की जोड़ी उतरी है।

APRIL 13, 2025 3:11 PM IST
RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : मैच में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
  1. आरसीबी प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और यश दयाल
  2. राजस्थान प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे
APRIL 13, 2025 3:01 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : जयपुर में पहले बल्लेबाजी करेगा राजस्थान, जीता टॉस

IPL 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है । यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं राजस्थान की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों ही टीम अपना पिछला मुकाबला हार कर जयपुर पहुंची हैं।

APRIL 13, 2025 2:49 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : कैसा है जयपुर का मौसम

13 अप्रैल को होने वाले IPL के इस नौवें मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। मैच के समय भी इसके 30 से ऊपर रहने की संभावना है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।

APRIL 13, 2025 2:42 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : कैसी है जयपुर की पिच

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 के सीजन का पहला मैच 13 अप्रैल को खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले सीजन में भी यहां काफी रन देखने को मिले थे। लेकिन यहां गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद है। नई गेंद से गेंदबाजों को यहां काफी फायदा मिलता है। हालांकि एक बार गेंद हल्की पुरानी होते ही बल्ले पर आसानी से आने लगती है। जिसके चलते यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

APRIL 13, 2025 2:31 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बेंगलुरु और राजस्थान के बीच 32 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो बेंगलुरु की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 32 मैचों में से 15 बार RCB विनर रही है, जबकि 14 मैच में RR की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं आया।

APRIL 13, 2025 2:21 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : पॉइंट्स टेबल में कौन से नंबर पर

पॉइंट्स टेबल की बात करे तो बेंगलुरु की टीम 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ पांचवें स्थान पर है, वहीं राजस्थान 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें स्थान पर है। इस मैच में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर यहां आई है।

APRIL 13, 2025 2:11 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : RR की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग , नितीश राणा, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा और फजल फारूकी।

APRIL 13, 2025 2:10 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : RCB की संभावित प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

APRIL 13, 2025 2:09 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : आरसीबी की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

APRIL 13, 2025 2:09 PM IST

RCB vs RR Live Score, IPL 2025 : राजस्थान की पूरी टीम

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

APRIL 13, 2025 2:08 PM IST

RR vs RCB Live Score, IPL 202: राजस्थान के होम ग्राउंड पर है मुकाबला

आईपीएल 2025 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला 13 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

APRIL 13, 2025 2:07 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।