Get App

Travis Head: IPL में एक दूसरे से क्यों भिड़े मैक्सवेल और हेड? सामने आई बहस की वजह

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड की ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस से बहस हो गई। यह बहस तब हुई जब हेड ने मैक्सवेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे। बाद में हेड ने बताया कि यह सिर्फ मजाक था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2025 पर 5:43 PM
Travis Head: IPL में एक दूसरे से क्यों भिड़े मैक्सवेल और हेड? सामने आई बहस की वजह
पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान ट्रेविस हेड की ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के साथ बहस हो गई थी

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 27वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 246 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, जिसको हैदराबाद की टीम आसानी से हासिल कर ली। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 141 रनों का ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर ट्रेविस हेड की पंजाब को दो खिलाड़ियों के साथ थोड़ी बहस हो गई थी। खास बात है कि ये तीनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं।

पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान ट्रेविस हेड की ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के साथ बहस हो गई थी। यह बहस तब हुई जब हेड ने SRH की पारी के दौरान मैक्सवेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे। मैच के बाद इस पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविड हेड ने बताया की क्या हुआ था।

क्या हुआ था?

पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद मैक्सवेल ने अगली गेंद पर डॉट बॉल डाली और फिर ट्रेविस हेड से कुछ कहा। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी इसमें शामिल हो गए। मैदान पर माहौल थोड़ा गर्म हो गया, जिसे शांत करने के लिए अंपायर को बीच में आना पड़ा। आखिर में तीनों खिलाड़ी मुस्कुराते हुए वापस चले गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें