Irfan Pathan: 'कुत्ते के जैसा क्यों भौंक...' जब इरफान पठान ने शाहिद अफरीदी की कर दी थी बोलती बंद

Irfan Pathan: इरफान पठान ने बताया कि 2006 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब कराची से लाहौर जाते समय दोनों टीमों के खिलाड़ी एक ही फ्लाइट में थे। फ्लाइट में शाहिद अफरीदी ने उनके बाल बिगाड़ दिए और उन्हें "बच्चा" कहकर छेड़ा, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई थी

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 7:20 PM
इरफान पठान ने बताया कि इसके आगे जो हुआ वो काफी दिलचस्प था

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इन दिनों काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इरफान पठान अक्सर खुलकर अपनी बात रखते हैं और ट्रोल करने वालों को भी मजेदार जवाब देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर से जुड़ी एक मजेदार घटना शेयर की, जब फ्लाइट के दौरान उनकी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से तीखी बहस हो गई थी। इस बहस में इरफान ने अफरीदी को ऐसा जवाब दिया कि वो पूरी फ्लाइट में चुप हो गए थे।

इरफान पठान ने बताया कि 2006 में पाकिस्तान दौरे के दौरान फ्लाइट में शाहिद अफरीदी ने उनके बाल बिगाड़े और "बच्चा" कहकर चिढ़ाया, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई थी।

फ्लाइट में हुई बहस


लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में इरफान पठान ने बताया, "2006 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब कराची से लाहौर जाते समय दोनों टीमों के खिलाड़ी एक ही फ्लाइट में थे। अफरीदी आए और मेरे सिर पर हाथ रखकर मेरे बाल बिगाड़ दिए। उन्होंने मुझसे पूछा, 'कैसे हो बच्चे?' मैंने कहा, 'तू कब से मेरा बाप बन गया?'"। उन्होंने बताया, "बचकानी हरकत तो असल में अफरीदी की थी। वो मेरा दोस्त नहीं था। फिर उसने मुझे कुछ गलत शब्द भी कहे। उसकी सीट मेरे बिल्कुल पास थी।"

इरफान ने शेयर किया मजेदार किस्सा

इरफान पठान ने आगे बताया कि इसके आगे जो हुआ वो काफी दिलचस्प था। इरफान पठान के पास में अब्दुल रज्जाक बैठे थे। इरफान पठान पठान ने बताया, "उस वक्त अब्दुल रज्जाक मेरे साथ बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि पाकिस्तान में किस-किस तरह का मीट मिलता है। उन्होंने मुझे कई तरह के मीट के बारे में बताया। फिर मैंने मजाक में पूछा, क्या यहां डॉग मीट भी मिलता है? ये सुनकर अफरीदी वहीं पास बैठे हैरान रह गए और रज्जाक चौंक गए। उन्होंने कहा, 'अरे इरफान, तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो?'"

अफरीदी पर कसा तंज

इस पर इरफान ने अफरीदी पर तंज कसते हुए कहा की, "शाहिद अफरीदी ने शायद डॉग मीट खाया है, तभी से वह लगातार भौंक रहा है।'" इसके बाद अफरीदी चुप हो गया। अगर वह कुछ बोलता भी, तो मैं फिर कह देता, "देखो, फिर से भौंकने लगा।" इसके बाद पूरी फ्लाइट के दौरान वह शांत रहा। इरफान पठान ने आगे कहा, "इस घटना के बाद उसे समझ आ गया कि वह मुझसे बातों में नहीं जीत सकता। इसलिए उसने फिर कभी मुझसे कुछ नहीं कहा।"

Asia Cup 2025: 8 बार चैंपियन...एशिया कप में रहा है भारत का दबदबा, पाकिस्तान-बांग्लादेश का प्रदर्शन देख आएगी हंसी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।