Get App

Jasprit Bumrah: टेस्ट की जगह टी20 पर ज्यादा फोकस...बुमराह के वर्कलोड को लेकर BCCI का बड़ा प्लान!

Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह को पहले से ही बैक इंजरी हुई है। इस साल की शुरुआत में भी उन्हें चोट लगी थी, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचों टेस्ट मैच खेले थे। ऐसी चोटें दोबारा न हों, इसलिए टीम इंडिया अब उनके काम के वर्कलोड को लेकर बहुत सावधान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2025 पर 10:18 PM
Jasprit Bumrah: टेस्ट की जगह टी20 पर ज्यादा फोकस...बुमराह के वर्कलोड को लेकर BCCI का बड़ा प्लान!
Jasprit Bumrah : बुमराह का अच्छे फॉर्म और फिट रहना टीम की जीत के लिए बहुत जरूरी होगा।

Jasprit Bumrah : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक साल से ज़्यादा समय बाद अपना पहला टी20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। अब तक वह टेस्ट क्रिकेट पर ज़्यादा ध्यान दे रहे थे। आने वाले महीनों में भारत को कई बड़े टी20 टूर्नामेंट खेलने हैं, जिनमें एशिया कप और वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। ऐसे में बुमराह का अच्छे फॉर्म और फिट रहना टीम की जीत के लिए बहुत जरूरी होगा।

बुमराह के वर्कलोड पर टीम दे रही ध्यान

इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान बुमराह के खेल पर टीम ने कड़ी नजर रखी। प्लान के मुताबिक उन्होंने इस दौरे में सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले। हालांकि, जब आखिरी टेस्ट ओवल में खेला गया और सीरीज का नतीजा तय होना था, तब बुमराह पूरी तरह फिट होने के बावजूद मैदान पर नहीं उतरे। इस फैसले की बाद में काफी आलोचना हुई। जसप्रीत बुमराह को पहले से ही बैक इंजरी हुई है। इस साल की शुरुआत में भी उन्हें चोट लगी थी, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचों टेस्ट मैच खेले थे। ऐसी चोटें दोबारा न हों, इसलिए टीम इंडिया अब उनके काम के वर्कलोड को लेकर बहुत सावधान है।

टी20 फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि, भारतीय टीम मैनेंजमेंट, बुमराह के साथ सही व्यवहार कर रहा है। उन्होंने बताया कि बुमराह का गेंदबाजी करने का तरीका थोड़ा अलग है। इसी वजह से उन्हें उन गेंदबाज़ों के मुकाबले चोट लगने का ज़्यादा ख़तरा रहता है, जिनका गेंदबाजी एक्शन सबसे अलग होता है। मोंटी पनेसर ने आगे कहा, बुमराह को बीच-बीच में आराम (ब्रेक) लेना चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि उनका सबसे अच्छा खेल टी20 फॉर्मेट में है। भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए उनकी फिटनेस और तैयारी की बहुत जरूरत है। इसलिए मुझे लगता है कि वह टेस्ट या वनडे की तुलना में टी20 में ज़्यादा मूल्यवान खिलाड़ी हैं।”

अब बुमराह का आने वाला एशिया कप मुकाबला, पिछले साल वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से उनका पहला टी20 मैच होगा। पिछले साल के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट लिए थे। उनका औसत सिर्फ़ 8.26 और इकॉनमी 4.17 रही थी। इसी शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ख़िताब मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें