Vaibhav Sooryavanshi: एक बार फिर नहीं चला वैभव का बल्ला! दिग्गज खिलाड़ी ने मैनेजमेंट पर ठोका ठीकरा, बोले- 'मनोबल तोड़ रहे हैं...'

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, 15 साल के इस खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय उसे पीछे धकेला जा रहा है। श्रीकांत के मुताबिक, वैभव को एक-दो मैच खिलाकर टीम से बाहर करने के बजाय लगातार मौके दिए जाने चाहिए, ताकि वह अपनी प्रतिभा दिखा सके और बेहतर प्रदर्शन कर सके

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 10:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
15 साल के इस खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय उसे पीछे धकेला जा रहा है

Vaibhav Sooryavanshi: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए ने का पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में भारत ने नेपाल को रिकॉर्ड 306 रन से मात दी ही। वहीं इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आए। लेकिन इस मुकाबले में वैभव ने 32 गेंदों में 26 रन की ही पारी खेल पाए। वहीं वैभव की इस पारी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं।

वैभव को मिले मौका

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, 15 साल के इस खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय उसे पीछे धकेला जा रहा है। श्रीकांत के मुताबिक, वैभव को एक-दो मैच खिलाकर टीम से बाहर करने के बजाय लगातार मौके दिए जाने चाहिए, ताकि वह अपनी प्रतिभा दिखा सके और बेहतर प्रदर्शन कर सके। भारतीय T20 टीम में भी वैभव को लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। खासकर संजू सैमसन की मौजूदगी में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं हो पा रही है। उनके मुताबिक, संजू सैमसन की मौजूदगी के कारण 15 साल के वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही है।


वैभव को दे लगातार मौके

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, "वे (सिलेक्टर और टीम मैनेजमेंट) उसके साथ जो कर रहे हैं, वह सही नहीं है। वे उसे आगे बढ़ाने के बजाय उसका मनोबल गिरा रहे हैं, जो ठीक नहीं है। ये लोग बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।" श्रीकांत ने आगे कहा, "वे उसे सिर्फ एक मैच खिलाते हैं, पांच मैच नहीं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह दुख की बात है। अगर सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में टेस्ट क्रिकेट को फिर से बढ़ावा मिलेगा।"

अकेले ही जीता सकते हैं मैच

श्रीकांत ने आगे कहा, "उसे 20 पारियों में खेलने का मौका दो और भरोसा दिलाओ कि उसे टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। उसे अपनी मर्जी से खेलने दो। यह लड़का अकेले ही तुम्हारे लिए पांच से सात मैच जीत सकता है। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में रन बनाता है, तो दुनिया के हर हिस्से में टेस्ट क्रिकेट को फिर से बढ़ावा मिलेगा।" श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की अपील करते हुए कहा कि उनमें वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वैभव को सभी मैच खेलने का मौका मिलना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ मुकाबलों में यादगार पारी नहीं खेल पाएं है। वैभव सूर्यवंशी ने 20 नवंबर 2026 को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल के खिलाफ 32 गेंदों पर 26 रन बनाए। इससे पहले 13 नवंबर को बिहार की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 18 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 अक्टूबर को 45 रन और 23 अक्टूबर को 4 रन बनाए थे। इसके अलावा, 2 अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 15 रन निकले थे।

Mohammed Siraj: 'टीम में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं', मोहम्मद सिराज के चयन विवाद पर बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।