Watch: टीम इंडिया पर बहुत भारी पड़ी सिराज की ये गलती! इस चूक से गम में बदली खुशी

IND vs ENG: इंग्लैंड की दूसरी पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले पर सही टाइमिंग नहीं बैठी और गेंद सीधे बाउंड्री के पास मौजूद मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई, लेकिन कैच लेने के बाद वे बैलेंस नहीं बना पाए और गेंद हाथ में लिए बाउंड्री से टकरा गए

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 8:11 PM
हैरी ब्रूक का कैट छुटने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा भी हैरान रह गए थे

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की आखिरी सीरीज लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच में चौथे दिन इंग्लैंड ने अबतक 4 विकेट खोकर 301 रन बना लिए है। वहीं मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक को जीवनदान दे दिया। उस समय हैरी ब्रूक 21 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद री ब्रूक ने जो रूट के साथ काफी अच्छी पार्टनरशिप कर रहे थे। कैट छुटने के बाद हैरी ब्रुक शानदार शतक लगाया। हैरी ब्रुक 111 रन बनाकर आउट हुए।

हैरी ब्रूक का कैच छुटने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा भी हैरान रह गए थे उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किस ओवर में हुई ये घटना


इंग्लैंड की दूसरी पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले पर सही टाइमिंग नहीं बैठी और गेंद सीधे बाउंड्री के पास मौजूद मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई। भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डरों में से एक मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच शानदार तरीके से पकड़ा, लेकिन कैच लेने के बाद वे बैलेंस नहीं बना पाए और गेंद हाथ में लिए बाउंड्री से टकरा गए। जिसकी वजह से ब्रूक आउट होने के बजाय उनको छह रन मिल गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आकाश दीप को विकेट का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद वो उदास हो जाते हैं।

कैसा है अबतक का मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ जीत के लिए दूसरी पारी में 374 रन बनाने थे। इंग्लैंड ने अबतक 58 ओवर में ओपनर क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रुक के विकेट खोकर 301 रन बना लिए है। 

IND vs ENG: 'किसी शतक से कम नहीं...' आकाश दीप की बैटिंग को लेकर शुभमन गिल ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।