Get App

T20 WC Final: 4 ओवर में 26 रन की जरूरत...फिर ऋषभ पंत ने ऐसा पलटा मैच, रोहित शर्मा ने सुनाया फाइनल का किस्सा

T20 WC Final: रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें शुरू में लगा था कि ऋषभ पंत सच में चोटिल हो गए हैं। उन्होंने सोचा कि यह वही घुटने की चोट है जो उन्हें तीन साल पहले एक गंभीर कार हादसे में लगी थी। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 5:10 PM
T20 WC Final: 4 ओवर में 26 रन की जरूरत...फिर ऋषभ पंत ने ऐसा पलटा मैच, रोहित शर्मा ने सुनाया फाइनल का किस्सा
ऋषभ पंत के घुटने में पहले से चोट थी, तो उन्होंने घुटने पर टेप लगवाया जिससे मैच की रफ्तार धीमी हुई

T20 WC Final: आज से ठीक एक साल पहले भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। बारबाडोस में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून 2024 को फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी। वहीं वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जब ऋषभ पंत अचानक मैदान पर गिर पड़े, तो वह घबरा गए थे, उन्हें लगा कि यह उनकी पुरानी चोट के कारण हुआ है।

लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि यह दरअसल मैच की रफ्तार को तोड़ने के लिए एक सोची-समझी चाल थी, जिससे मैच के रुख को मोड़ा जा सके। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का अहम विकेट गिरा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

 

पंत ने मैच रोकने के लिए बनाई रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें