Get App

Sanju Samson: संजू सैमसन के बदले धोनी की टीम से इतने खिलाड़ी चाहती है राजस्थान रॉयल्स, सामने आई ये बड़ी खबर

Sanju Samson: रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद सैमसन ने अमेरिका में सीएसके के मैनेजमेंट और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 6:04 PM
Sanju Samson: संजू सैमसन के बदले धोनी की टीम से इतने खिलाड़ी चाहती है राजस्थान रॉयल्स, सामने आई ये बड़ी खबर
सीएसके के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है

Sanju Samson: आईपीएल 2025 का खुमार अभी उतरा नहीं और क्रिकेट फैंस अभी से ही अगले सीजन का इंतजार करने लगे हैंवहीं आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन फ्रेंचाइजी  छोड़ना चाहते हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन चाहते हैं कि आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले उन्हें ट्रेड या रिलीज कर दिया जाए

बता दें 30 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी और टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं

सीएसके में शामिल हो सकते हैं सैमसन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोट के मुताबिक, "पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद सैमसन ने अमेरिका में सीएसके के मैनेजमेंट और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मुलाकात भी की थी। चेन्नई सुपर किंग्स 30 साल के संजू सैमसन को कैश डील के ज़रिए अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैलेकिन इसमें दिक्कत यह है कि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि चेन्नई से दो खिलाड़ियों की अदला-बदली करना चाह रही है।"

क्या नीलामी में शामिल होंगे संजू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, "सीएसके के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। हालांकि, सैमसन कुछ खास वजहों से चेन्नई जाने के ज्यादा इच्छुक दिखते हैं। जानकारी के मुताबिक अगर राजस्थान और चेन्नई के बीच कोई सौदा नहीं होता, तो फिलहाल संजू सैमसन के नीलामी में शामिल होने की संभावना बहुत कम है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें