Get App

Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल पर दर्ज हुआ एक और रेप केस, जयपुर में एक युवती ने कराई एफआईआर

Yash Dayal: राजस्थान के जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक लड़की ने क्रिकेटर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इससे पहले 8 जुलाई को यश दयाल पर गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। महीने में दूसरी बार तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस दर्ज हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 11:00 PM
Yash Dayal:  क्रिकेटर यश दयाल पर दर्ज हुआ एक और रेप केस, जयपुर में एक युवती ने कराई एफआईआर
तेज गेंदबाज यश दयाल पर FIR दर्ज किया गया है।

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी यश दयाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्रिकेटर यश दयाल पर एक बार फिर से गंभीर आरोपों लगे है। राजस्थान के जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक लड़की ने क्रिकेटर पर रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इससे पहले 8 जुलाई को यश दयाल पर गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। महीने में दूसरी बार तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का केस दर्ज हुआ है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की ने भी यश पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्रिकेटर पर FIR भी दर्ज हुआ था हांलाकि बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट से यश को राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने क्रिकेटर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।

जयपुर में दर्ज हुआ मामला

वहीं अब जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एक युवती ने यश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनाने का भरोसा दिलाया और इमोशनल तौर पर रूप से बहलाकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए SHO अनिल जैमन ने बताया कि जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह जब नाबालिग थी, तब क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। करियर बनाने के सपनों का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसका रेप करता रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें