Get App

Yash Dayal : FIR दर्ज होने के बाद IPL से बैन होंगे यश दयाल? जानें क्या कहता है BCCI का नियम

Yash Dayal : यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज हुआ है, इसलिए यह मामला बीसीसीआई के लिए सेंसिटिव और गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे में संभव है कि बोर्ड इस पर तुरंत कोई सख्त कदम उठाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 4:41 PM
Yash Dayal : FIR दर्ज होने के बाद IPL से बैन होंगे यश दयाल? जानें क्या कहता है BCCI का नियम
तेज गेंदबाज यश दयाल पर FIR दर्ज किया गया है।

Yash Dayal : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज यश दयाल पर आईपीएल 2026 से पहले संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद में एक महिला ने कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। वहीं क्रिकेटर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब ये भी सवाल उठ रहे हैं कि, क्या उन्हें आईपीएल से बैन कर दिया जाएगा?

BCCI ले सकती है ये बड़ा फैसला!

बता दें कि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) सिर्फ एफआईआर दर्ज होने भर से किसी खिलाड़ी पर तुरंत प्रतिबंध नहीं लगाताहर मामले की गंभीरता और क्रिकेट की छवि पर पड़ने वाले असर के आधार पर अलग-अलग समीक्षा की जाती है हालांकि, बीसीसीआई का कोड ऑफ कंडक्ट मुख्य रूप से मैच से जुड़े अनुशासन और भ्रष्टाचार पर केंद्रित है, लेकिन यह ऐसे मामलों में भी कार्रवाई की अनुमति देता है, जो क्रिकेट की साख को नुकसान पहुँचा सकते हैं

यौन शोषण, धोखाधड़ी या दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे की शुरुआत से पहले भी बीसीसीआई या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल बैन का फैसला ले सकती है यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज हुआ है, इसलिए यह मामला बीसीसीआई के लिए सेंसिटिव और गंभीर श्रेणी में आता हैऐसे में संभव है कि बोर्ड इस पर तुरंत कोई सख्त कदम उठाए

 RCB भी ले सकती है एक्शन

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के पास यह अधिकार होता है कि वह ऐसे खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से टीम से हटाने या लीग से बैन करने का फैसला ले, जिनकी वजह से आईपीएल की ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंच सकता हैबीसीसीआई के फैसले से अलग, आरसीबी जैसी फ्रेंचाइज़ी भी अपने स्तर पर यश दयाल को निलंबित या रिलीज करने का फैसला ले सकती है, खासकर अगर टीम को लगता है कि इससे उनका इमेज निगेटिव जा रहा हैअधिकतर आईपीएल खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेंक्ट में ऐसे क्लॉज शामिल होते हैं, जिनके तहत यदि कोई खिलाड़ी ऐसी हरकत करे जिससे टीम या लीग की छवि को नुकसान पहुंचे, तो उसे निलंबित या टीम से बाहर किया जा सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें