Get App

रेप केस में गिरफ्तार होगा RCB को चैंपियन बनाने वाला ये स्टार खिलाड़ी? हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

जयपुर में एक नाबालिग लड़की की ओर से उन पर रेप के आरोप लगाए जाने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने इस मामले में केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई 22 अगस्त 2025 को निर्धारित की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 8:43 PM
रेप केस में गिरफ्तार होगा RCB को चैंपियन बनाने वाला ये स्टार खिलाड़ी? हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
IPL 2025 के चैंपियन यश दयाल एक बार फिर गंभीर कानूनी विवाद में फंस गए हैं।

आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रेप के मामले में यश दयाल को जयपुर हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। जयपुर में एक नाबालिग लड़की की ओर से उन पर रेप के आरोप लगाए जाने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह सुनवाई जयपुर हाईकोर्ट में जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत में हुई। उन्होंने कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए कोई स्थगन नहीं दिया जा सकता।

22 अगस्त को होगी सुनवाई

अदालत ने केस की डायरी मंगवाई है और अगली सुनवाई की तारीख 22 अगस्त तय की है। सुनवाई के दौरान यश दयाल के वकील ने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उन्हें फंसा रहे हैं। क्रिकेटर यश दयाल के वकील ने बताया कि गाजियाबाद में भी एक लड़की ने उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस मामले पर रोक लगा दी थी। कील ने कहा कि इसके ठीक सात दिन बाद जयपुर में एक और लड़की ने इसी तरह का केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह की साजिश है, जो ऐसे केस दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

पहले भी रहा है विवादों से नाता

यश दयाल इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मुस्लिम विरोधी स्टोरी पोस्ट की थी। जब इस पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने वह स्टोरी हटा दी।बाद में यश दयाल ने सफाई देते हुए कहा था, "मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज़ पोस्ट की गई थीं, लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि वे मैंने नहीं डाली थीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें