Rinku Singh BSA, Education : भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह अब सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि सरकारी ऑफिस में भी एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। रिंकू सिंह अब सरकारी अधिकारी बन गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)के पद पर नियुक्त किया है। वहीं रिंकू सिंह के बीएसए के पद पर तैनाती दिए जाने के ऐलान के साथ ही उनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को लेकर भी चर्चा शुरु हो गई है।
