भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में आरजे महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। महवश का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये फोटो चैंपियंस लीग टी10 2025 से पहले का है। इस पोस्ट में सुप्रीम स्ट्राइकर्स टीम की को-ओनर महवश ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन डालकर फोटो शेयर किया। इस फोटो के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा।
शेयर किए गए फोटो के कैप्शन में महवश ने लिखा "मैच डे जय माता दी"। फैन्स को यह खास इसलिए लगा क्योंकि अक्सर चहल मैच से पहले इसी तरह के कैप्शन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हैं। इस फोटो के बाद से फैंस दोनों के साथ में होने के कयास लगा रहे हैं।
चहल ने भी पोस्ट किया था स्टोरी
बता दें एक दिन पहले 21 अगस्त को चहल ने इंग्लिश वनडे कप 2025 में नॉर्थैम्पटनशायर और केंट के बीच होने वाले मैच से पहले भी यही कैप्शन पोस्ट किया था, जो उनकी मैच से पहले की आदत को दिखाता है। युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को कई बार एक साथ देखा गया है। महवश को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चहल के साथ और बाद में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के मैच में चीयर करते हुए देखा गया। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी उड़ी थी। हालांकि, महवश ने साफ कहा कि वह सिंगल हैं, फिर भी उनकी बार-बार चहल के साथ दिखने की वजह से अफवाहें और ज्यादा फैल गई हैं।
कब हुई थी चहल और धनश्री की शादी
इस साल की शुरुआत में मार्च 2025 में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने एक दूसरे से तलाक लिया था। दोनों से काफी धूमधाम से दिसंबर 2020 में शादी की थी। धनश्री ने हाल ही में अलग होने के बाद ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को अपना पहला इंटरव्यू दिया। इसमें धनश्री ने तलाक उनके ऊपर लगे आरोपों और अपने करीयर पर खुलकर बात की। धनश्री ने कहा, "पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहिए। एक सिक्के के दो पहलू होते हैं"
धनश्री के इंटरव्यू वायरल होने के तुरंत बाद चहल ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया। चहल ने शेयर किए गए फोटो के कैप्शन में लिखा,"लाखों भावनाए, शब्द शून्य"। इसके बाद, धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की और लिखा, "उठने का समय आ गया है। अब एक नया चैप्टर शुरू होता है।"