Credit Cards

Rohit Sharma: रोहित ने अपने 5 करोड़ की कीमत वाली कार नंबर क्यों रखा 3015? जानें ये खास कनेक्शन

Rohit Sharma: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑरेंज रंग की नई लैम्बोर्गिनी उरुस एसई खरीदी है। इसकी खूबसूरती के साथ-साथ इसकी खास नंबर प्लेट ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। उनकी इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
रोहित की नई लेम्बोर्गिनी उरुस की सबसे खास बात इसकी यूनिक नंबर प्लेट है

भारतीय क्रिकेटर और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक एक नई लैम्बोर्गिनी उरुस एसई खरीदी है। ऑरेंज कलर इस नई लैम्बोर्गिनी उरुस एसई की खूबसूरती के साथ-साथ इस कार की खास नंबर प्लेट ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचा। इस कार का नंबर रोहित के लिए बेहद खास है और इसके पीछे कई अहम वजहें भी जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर रोहित के इस कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या खास है रोहित शर्मा की नई लैम्बोर्गिनी की नेम प्लेट में।

क्या है नंबर प्लेट का कनेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा की ये छठी कार है। रोहित की नई लेम्बोर्गिनी उरुस की सबसे खास बात इसकी यूनिक नंबर प्लेट है। रोहित शर्मा की नई लेम्बोर्गिनी से ज्यादा चर्चा उसकी नंबर प्लेट ‘3015’ की हो रही है। ये खास नंबर उनके बच्चों समायरा और अहान की जन्मतिथियों से जुड़ा है। ‘30’ समायरा के 30 दिसंबर के जन्मदिन से और ‘15’ अहान के 15 नवंबर के जन्मदिन से लिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि 30 और 15 को जोड़ने पर 45 बनता है, जो रोहित का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जर्सी नंबर है।

पहले कौन सी कार थी

इससे पहले रोहित शर्मा के पास ब्लू कलर की लैम्बोर्गिनी थी, इसका नंबर प्लेट पर ‘0264’ लिखा था। बता दें, ‘264’ उनका वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, जो उन्होंने 2017 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। खास बात यह है कि वह कार उन्होंने बाद में एक फैंटेसी ऐप के विजेता को भेंट कर दी थी।


क्या है कार की कीमत

भारत में लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत करीब ₹4.18 करोड़ से शुरू होकर ₹4.57 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक की है। ये कार बेस मॉडल उरुस एस, टॉप मॉडल उरुस एसई प्लगइन हाइब्रिड और उरुस परफॉर्मेंटे तीन वेरिएंट में आती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे मैच

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा अब मैदान पर पहले से कम नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते देखा गया था। अब रोहित शर्मा अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस रोहित के मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे हार्दिक पांड्या? फिटनेस को लेकर आई ये बड़ी खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।