फिटनेस टेस्ट में पास हुए रोहित शर्मा, गिल और बुमराह, एशिया कप के लिए तैयार है टीम इंडिया

Yo-Yo Test: यह टेस्ट शुभमन गिल के लिए खासकर बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि बुखार के चलते उन्होंने दलीप ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए वह एशिया कप के लिए नहीं जाएंगे और बेंगलुरु में CoE में ही प्रैक्टिस करेंगे। उनका अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज होगी

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बार खिलाड़ियों को सिर्फ यो-यो टेस्ट ही नहीं बल्कि DXA स्कैन से भी गुजरना पड़ा

Fitness Test: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हुए फिटनेस टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे पास कर लिया है। इसमें टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे अन्य खिलाड़ियों ने भी टेस्ट क्लियर कर लिया है और वे आने वाले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

यह टेस्ट शुभमन गिल के लिए खासकर बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि बुखार के चलते उन्होंने दलीप ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए वह एशिया कप के लिए नहीं जाएंगे और बेंगलुरु में CoE में ही प्रैक्टिस करेंगे। उनका अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज होगी।

यो-यो टेस्ट और DXA स्कैन


इस बार खिलाड़ियों को सिर्फ यो-यो टेस्ट ही नहीं बल्कि DXA स्कैन से भी गुजरना पड़ा।

यो-यो टेस्ट: यह टेस्ट खिलाड़ी की सहनशक्ति (endurance) को मापता है। इसमें दो कोनों के बीच 20 मीटर की दूरी पर दौड़ना होता है, जिसमें स्पीड धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।

DXA स्कैन: यह एक तरह का मेडिकल स्कैन होता है, जो खिलाड़ी के शरीर में फैट, मसल मास और हड्डियों की मजबूती को मापता है। इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को चोट से बचाने और उनकी फिटनेस का सही आकलन करने के लिए किया जाता है।

9 सितंबर से शुरू हो रहा है एशिया कप

रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी जल्द ही एशिया कप 2025 के लिए दुबई रवाना होंगे। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है और भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ होगा। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।